बिहार के शिक्षकों के लिए दशहरे से पहले गुड और बैड न्यूज साथ-साथ, एक हाथ से पैसे बंटेंगे तो दूसरे हाथ से रुकेंगे भी
Updated on
06-10-2023 01:12 PM
पटना: केके पाठक की कड़ई से परेशान शिक्षकों, हेडमास्टरों के लिए गुड न्यूज है। पाठक की अगुवाई में चल रहे शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को इस दशहरा 2023 से पहले करोड़ों रुपये देने की तैयारी पूरी कर ली है। इस साल बिहार में शिक्षकों के लिए हैप्पी दशहरा होगा। दरअसल शिक्षा विभाग ने इस साल की दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले टीचरों को सैलरी भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों से जुड़े स्कूलों के टीचरों के साथ-साथ उत्क्रमित मिडिल स्कूलों के टीचरों के अलावा प्रिंसिपलों के सितंबर में दिए जाने वाली सैलरी के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 713 करोड़ रुपयों की मंजूरी दे दी है।
बिहार के टीचरों के लिए गुड न्यूज
713 करोड़ रुपयों की इस रकम से बिहार में शिक्षकों की सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इन पैसों से कुल 2,74,681 टीचरों की तनख्वाह मिलेगी। आपको बता दें कि समग्र शिक्षा के इन टीचरों को सितंबर की सैलरी नहीं मिली है। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के लिए एक बड़ी रकम की मंजूरी दी गई है जो 91 अरब रुपयों से ज्यादा है। इस धन में से करीब 51 करोड़ से ज्यादा रुपए जारी किए जा चुके हैं। इन पैसों को किसी और काम में खर्च नहीं किया जा सकेगा।
टीचर गुड न्यूज के साथ बैड न्यूज भी जान लें
वहीं बिहार के कुल 34,500 टीचरों के लिए बैड न्यूज यानी बुरी खबर भी है। इन शिक्षकों को पुरानी वाली पेंशन योजना का फायदा नहीं मिलेगा। पटना हाईकोर्ट से इन टीचरों को ये झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने इन टीचरों को पुरानी पेंशन योजना का फायदा देने से साफ इनकार करते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस पीबी बजन्थरी और अरुण कुमार झा की बेंच ने नंद किशोर ओझा की तरफ से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद ये आदेश दिया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…