Select Date:

एलिगेंड विले प्रोजेक्ट के बायर्स के लिए खुशखबरी, एक साल में पूरा होगा काम, मिलेगा कब्जा

Updated on 30-09-2023 03:05 PM

नई दिल्ली: ग्रेनो वेस्ट स्थित एलिगेंट विले प्रोजेक्ट का काम अगले एक साल में पूरा जो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को रेरा ने धारा-8 के अन्तर्गत प्रमोटर को बाकी बचे निर्माण कार्य को अगले एक साल में पूरा करने के लिए अधिकृत किया है। प्रमोटर एलिगेंट इंफ्राकॉन की फ्लोरल रियलटेक के साथ बनी सहमति के आधार पर यह तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रॉजेक्ट में 761 प्लैट का निर्माण अभी बचा हुआ है। बता दें कि प्रमोटर एलिगेंट इंफ्राकॉन प्रा. लि. की ओर से परियोजना के तीनों फेज को 2017 में यूपी रेरा में पंजीकृत कराया गया था। निर्धारित समय तक प्रॉजेक्ट का निर्माण पूरा नहीं किया जा सके।

फेज-1 का पंजीयन अगस्त 2018, फेज-3 का पंजीयन फरवरी 2019 और फेज-4 का पंजीयन जुलाई 2019 को समाप्त हो गया था। एलिगेंट विले परियोजना के फेज-1 में टावर सी व डी, फेज-3 में टावर बी व ई तथा फेज- 4 में टावर ए व एफ मिलाकर कुल 6 टावर हैं जिनके 761 यूनिट का निर्माण और विकास कार्य अब रेरा की निगरानी में पूरा करके ओसी का आवेदन किया जाएगा।
 

फंड की नहीं होगी दिक्कत


इस प्रॉजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण रेरा ने कराया था, जिसमें कि फेज- 1 में 75-78 प्रतिशत, फेज- 3 में 74-76 प्रतिशत और फेज- 4 में 60 प्रतिशत तक निर्माण पूरा पाया गया है। एलिगेंट विले में कुल 761 फ्लैटों में से 686 प्लैटों की बिक्री हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अनुमान के अनुसार परियोजना के पूरा होने से कुल 120.01 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं, जिसमें मौजूदा आवंटियों से रुपये 65.93 करोड़ तथा शेष फ्लैटों को बेच कर 47.58 करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं। परियोजना को पूरा करने व अन्य सभी प्रकार के व्यय की अनुमानित लागत लगभग रुपये 90.5 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉजेक्ट को पूरा करने में फंड की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
 

निर्माण पूरा करने के लिए शर्त


- 4.50 करोड़ की अग्रिम धनराशि अगले 3 माह व 2 करोड़ अगले 6 माह में परियोजना के नाम पर एक अलग बैंक खाते यानि एस्क्रो अकाउंट में जमा करना होगा।
- परियोजना की प्रगति की निगरानी यूपी रेरा के एक सदस्य की अध्यक्षता में होगी। हर तीन महीने में इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
 

क्या कहते हैं रेरा अधिकारी

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के मुताबिक, वह विशेष रूप से अवरुद्ध परियोजनाओं के सभी हितधारकों, विशेष रूप से आवंटियों के हितों की रक्षा करने के सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। एलिगेंट विले इस क्रम में 18वीं परियोजना है जिसमें शेष विकास कार्य को प्रमोटर और आवंटियों की आपसी सहमति से पूरा कराने की मांग की गई है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.