The Matrix के दीवानों के लिए खुशखबरी! Keanu Reeves के साथ बनेगी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म, जानिए डिटेल
Updated on
04-04-2024 05:10 PM
साल 1999 में एंडी वाचोवस्की ने 'मैट्रिक्स' की एक ऐसी दुनिया बुनी, जिसको लेकर आज भी दीवानगी कायम है। कियानू रीव्स, लॉरेंस फिशबर्न, कैरी-एन्नी मॉस, जो पैंटोलियानो और ह्यूगो वीविंग जैसे दिग्गजों से सजी इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में रिलीज हो चुकी है। खुशखबरी यह है कि वार्नर ब्रदर्स ने अब इस फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म को लेकर भी खुलासा कर दिया है। इस नई फिल्म की कहानी और डायरेक्शन का जिम्मा 'द मार्टियन' फेम ड्रू गोडार्ड संभालेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में वापसी करेंगी या नहीं।
पिछली चार फिल्मों से अलग इस नई फिल्म में सीधे तौर पर इसके को-क्रिएटर्स लाना या लिली वाचोवस्की शामिल नहीं होंगे। हालांकि एक कार्यकारी निर्माता के तौर पर वह इस फिल्म से जरूर जुड़ेंगे। उम्मीद यही की जा रही है कि पर्दे पर एक बार फिर कियानू रीव्स, लॉरेंस फिशबर्न और कैरी ऐनी-मॉस जैसे सितारों की वापसी होगी। फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही कियानू से इस बारे में बात करने वाले हैं।
ड्रू गोडार्ड का साइंस-फिक्शन सीरीज में है बड़ा नाम
जाहिर तौर पर ड्रू गोडार्ड के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से एक्साइटमेंट बढ़ गई है। साइंस-फिक्शन फिल्मों में ड्रू का बड़ा नामा है। उन्होंने 'एंजल', 'अलियास' और 'लॉस्ट' जैसी हिट सीरीज के लेखक के तौर पर खूब तालियां बटोरी हैं। इसके अलावा ड्रू गोडार्ड को मार्वल की सुपरहिट सीरीज 'डेयरडेविल' बनाने के लिए भी जाना जाता है। वह एनबीसी की कॉमेडी सीरीज 'द गुड प्लेस' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं।
'द मैट्रिक्स 4' में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा
'मैट्रिक्स फ्रेंचाइजी' की पिछली फिल्म 'द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स' साल 2021 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कमाई की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…