प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी! राजामौली की फिल्म में आएंगी नजर, अप्रैल 2025 में शुरू होगी शूटिंग
Updated on
28-12-2024 01:53 PM
प्रियंका चोपड़ा के इंडियन सिनेमा में कमबैक का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में उनकी पिछली फिल्म 2019 में रिलीज 'द स्काई इज पिंक' थी। जबकि 2021 में वह OTT रिलीज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इसके बाद जब फरहान अख्तर ने 'जी ले जरा' पर काम शुरू किया, तो फैंस खुश हो गए, लेकिन फिर यह फिल्म पोस्टपोन होती चली गई। लेकिन अब बॉलीवुड ना सही, तेलुगू फिल्मों से प्रियंका भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाली है। खबर है कि उन्हें एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म में कास्ट किया है, जिसमें वह महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
एसएस राजामौली के इस अनूठे अफ्रीकी जंगल एडवेंचर फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इसमें महेश बाबू भगवान हनुमान के गुणों वाले एक रिसर्चर की भूमिका में होंगे। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली इस फिल्म में 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के बाद एक महाकाव्य कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर आ जाएगी और इसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्ट कर लिया गया है।
स्क्रिप्ट लिखने का काम अंतिम चरण में
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राजामौली की यह फिल्म भी पैन इंडिया होगी और इसे वर्ल्डवाइड बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम लगभग खत्म हो चुका है। कास्टिंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ऐसे में अप्रैल 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
छह महीनों में प्रियंका के साथ हुईं कई मीटिंग्स
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग इसलिए भी हुई है कि राजामौली एक ऐसी एक्ट्रेस तलाश रहे थे, जिसकी ग्लोबल ऑडियंस हो। जाहिर है, ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से बेहतर नाम नहीं हो सकता है। बताया जाता है कि फिल्म निर्माता ने पिछले 6 महीनों में प्रियंका चोपड़ा के साथ कई मीटिंग्स की हैं।
2027 में रिलीज होगी फिल्म, अमेरिका और अफ्रीका में भी शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा इसी के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में 6 साल बाद वापसी करेंगी। राजामौली की फिल्म होने के कारण जहां इसके ग्रैंड कैनवास की पूरी उम्मीद है, वहीं महेश बाबू के कारण फिल्म में ढेर सारे एक्शन सीन्स की भी गुंजाइश है। महेश बाबू के साथ राजामौली की फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक की जाएगी और 2027 में इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए डिज्नी और सोनी पिक्चर्स जैसे बड़े स्टूडियोज से बात चल रही है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के स्टूडियोज के साथ-साथ अफ्रीकी जंगलों में भी की जाएगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…