Select Date:

यूपी-बिहार के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, आ रही है सस्ती वंदे भारत, जानिए कितना होगा किराया

Updated on 12-09-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: देश के लगभग सभी राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिल चुकी है। अब सरकार स्लीपर वंदे भारत भी चलाने की तैयारी में है। साथ ही गरीबों के लिए भी जन शताब्दी ट्रेनों की तर्ज पर अब सरकार वंदे साधारण (Vande Sadharan) ट्रेन चलाने की योजना है। हालांकि रेलवे ने इस ट्रेन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। इन ट्रेनों को चेन्नई स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों से देश के बड़े शहरों के लिए इन्हें चलाया जा सकता है। इससे प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा।

देश में अभी करीब 25 वंदे भारत चल रही हैं। लेकिन किराया महंगा होने के कारण यह आम लोगों की पहुंच से बाहर है। यही वजह है कि सरकार अब आम लोगों के लिए वंदे साधारण चलाने की तैयारी कर रही है। वंदे भारत और वंदे साधारण में वही अंतर है जो शताब्दी और जन शताब्दी में है। 1988 में जब शताब्दी एक्सप्रेस को जब शुरू किया गया था तो इसे अमीरों की ट्रेन कहा गया। इसकी वजह यह थी कि इसका किराया आम ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा था। इसके करीब एक दशक बाद आम लोगों के लिए जन शताब्दी शुरू की कई थी।

कितना होगा किराया

लेकिन वंदे भारत के साथ ऐसा नहीं है। आम लोगों को जल्दी ही वंदे साधारण में वही सुविधाएं मिल सकती हैं। देश में पहली वंदे भारत साल 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। पिछले साल इसके एडवांस वर्जन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब इसके सस्ते वर्जन को लाने की तैयारी है। देश में अगले साल आम चुनाव होने हैं और उससे पहले देश को वंदे साधारण का तोहफा मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक ICF में इस पर काम शुरू हो चुका है। अगले कुछ महीने में इसे तैयार कर लिया जाएगा।

माना जा रहा है कि वंदे साधारण एक्सप्रेस में वंदे भारत जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इसकी रफ्तार भी वंदे भारत के बराबर होगी। इसमें सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसका किराया भी काफी कम होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 18 फीसदी ज्यादा है। उदाहरण के लिए दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का चेयर कार किराया 1,065 रुपये है जबकि शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 905 रुपये है। इसी तरह दिल्ली से देहरादून के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस में सेकंड क्लास का किराया 165 रुपये है। इस हिसाब से देखें तो वंदे साधारण का किराया 190 रुपये तक हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.