साल 2019 में सरकार ने खत्म की थी ओपन सेल पर ड्यूटी
इससे पहले सरकार ने सितंबर साल 2019 में ओपन सेल पर एक साल के लिए ड्यूटी खत्म कर दी थी। हालांकि इसे एक साल बाद 2020 में फिर से लागू किया गया था। भारत में रियलमी, तोशिबा, कॉम्पैक, बीपीएल, हुंडई सहित 15 से ज्यादा ब्रांडों के लिए ओईएम/ओडीएम स्मार्ट टीवी निर्माता वीडियोटेक्स इंटरनेशनल के मुताबिक, शुल्क में कमी काफी अच्छी है। यह एक गेम चेंजर साबित होगी। सरकार के इस ऐलान के बाद अब एलईडी टीवी की कीमतों में 1 से 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट आने की उम्मीद है। कंपनियों के मुताबिक, इसका फायदा सभी ग्राहकों को दिया जाएगा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्टार्म टीवी बाजार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान शिपमेंट में साल-दर-साल के आधार पर 38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
