लप्पू और झींगुर कहने पर होने वाली थी महापंचायत
इस बीच, सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर कहने वाली महिला मिथिलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। एपी सिंह का कहना कि किसी को उसकी शारीरिक संरचना के हिसाब से जज करना गलत है। मिथिलेश भाटी ने भी कहा है कि वह नोटिस का मुंहतोड़ जवाब देंगी। आपको बता दें कि इस मसले पर कुछ दिन पहले महापंचायत का आयोजन भी किया गया था पर बाद में रद कर दिया गया। पुलिस ने महापंचायत में शामिल होने के लिए जाते कुछ लोगों को पकड़ा भी था।
