नई दिल्ली : सरकार का कुल सकल ऋण (Total gross debt) अप्रैल-जून तिमाही में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 159.53 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। मार्च के आखिर में सरकार पर कुल सकल कर्ज 156.08 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय की अप्रैल-जून 2023 तिमाही की सार्वजनिक ऋण प्रबंधन रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में सरकार की कुल सकल देनदारियां एक तिमाही पहले की तुलना में 2.2 फीसदी बढ़ गईं।