गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा सुबह-सुबह पहुंचीं अस्पताल, कहा- आज नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट करेंगे, वो एकदम ठीक हैं
Updated on
02-10-2024 01:54 PM
एक्टर गोविंदा मंगलवार, एक अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें यह गोली गलती से खुद की रिवॉल्वर से लगी थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। पत्नी सुनीता बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने गई हुई थीं। जैसे ही उन्हें खबर मिली वह तुरंत मुंबई के लिए निकल पड़ीं। सुनीता अब पहली बार सामने आई हैं और बताया है कि पति गोविंदा की हालत कैसी है।
Sunita Ahujaने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि गोविंदा को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी। गोविंदा की मंगलवार को सर्जरी करके पैर से गोली निकाली गई थी। बेटी टीना ने बताया था कि गोली गोविंदा के घुटने के नीचे लगी थी। तभी से गोविंदा ICU में हैं, पर आज उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
सुनीता बोलीं- गोविंदा को नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट करेंगे
सुनीता आहूजा ने गोविंदा का हालचाल बताते हुए कहा, 'सर की तबीयत अभी ठीक है। अभी उनको नॉर्मल वॉर्ड में एडमिट करेंगे। कल से बहुत बेहतरी है तबीयत। मेरे खयाल से कल या परसों डिस्चार्ज भी कर देंगे उसको। सब के आशीर्वाद से सर एकदम ठीक हो गए हैं। हर जगह पूजा-प्रार्थना चल रहा है सर का, उनकी तो बहुत फैन फॉलोइंग है हर जगह।'
'कुछ महीने बाद सर डांस-वांस करेंगे'
सुनीता ने आगे कहा, 'हर जगह मंदिरों में, दरगाह में पूजा प्रार्थना चल रही है। सबके आशीर्वाद से सर ठीक हैं। मैं उनके फैंस से यही कहूंगी कि आपलोग पैनिक मत होइए। सर एकदम ठीक हैं। कुछ महीने बाद सर एकदम डांस-वांस करने लगेंगे।'
कोई संदिग्ध नहीं, कोई FIR नहीं
मालूम हो कि इस हादसे के बाद गोविंदा को तुरंत ही मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पत्नी सुनीता और बेटी टीना उनके साथ अस्पताल में ही थीं। DCP दीक्षित गेडाम ने बताया था कि गोविंदा को गोली उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी थी। इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है, इसलिए कोई केस या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
कोलकाता जा रहे थे गोविंदा, मिसफायर में लगी गोली
वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, एक्टर एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता जा रहे थे। उनकी सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी। वह तभी अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख थे। तभी वह नीचे गिर गई और मिसफायर हो गया। इससे गोली गोविंदा के पैर में लगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…