हैदराबाद में हुआ अरुण-तहलका और समर्थ का ग्रैंड फैन मीट-अप, मगर एक गलती पड़ी भारी और होने लगी FIR की मांग
Updated on
05-02-2024 01:23 PM
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के टॉप 5 रहे अरुण माशेट्टी ट्रॉफी लेने में तो चूंक गए लेकिन उनको इस बात का मलाल नहीं। वह तो इस बात से खुश हैं कि उन्हें तहलका उर्फ सनी आर्या के रूप में अच्छा दोस्त मिला। वह ही उनके लिए बड़ी ट्रॉफी हैं। दोनों की जोड़ी शो में बनीं और बाहर भी इनका साथ देखने को मिल रहा है। ये दोनों, चिंटू उर्फ समर्थ जुरैल के साथ हैदराबाद पहुंचे और वहां इनका 'ग्रैंड फैन मीट-अप' हुआ। जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अरुण माशेट्टी, तहलका और चिंटू हैदराबाद पहुंचे। यहां इन्होंने फैन्स से मुलाकात की। समर्थ जुरैल ने तो फैन्स को जमकर एंटरटेन किया। वह जमकर नाचे, जैसे वह शो में किया करते थे। साथ ही तीनों ने बिग बॉस 17 के एंथम पर भी डांस किया। जब समर्थ ने स्टेज पर एंट्री की तो लोगों ने ईशा मालवीय का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसको सुनकर एक्टर शर्म से लाल हो गए।
अरुण माशेट्टी के मीट-अप पर FIR की मांग
स्टेडियम के स्टेज पर लगे बैनर में बड़े-बड़े अक्षरों में अरुण, सनी और समर्थ का नाम लिखा हुआ था। और जैसा कि हैदराबाद अरुण माशेट्टी का घर है, तो यहां जैसे ये लोग पहुंचे, भीड़ उनको देख बेकाबू हो गई। कुछ ने तो उनके भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट्स तक के बारे में पूछ लिया। इतना ही नहीं, इनका काफिला सड़कों पर भी निकला, जिसमें कई गाड़ियां और बाइक्स पर सवार लोग नजर आए। इसके अलावा कार के बोनट पर तिरंगा झंडा छपा हुआ था, जिस पर कुछ लोग पैर रखकर खड़े थे। लोगों ने उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। कुछ ने कहा FIR होनी चाहिए।
मुनव्वर जैसा नहीं हुआ अरुण का मीट-अप?
देखा जाए तो इस महफिल की पूरा लाइमलाइट चिंटू ने लूट ली। लोगों ने कमेंट सेक्शन में भी उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'चिंटू यार क्या हो तम... एंटरटेनमेंट की दुकान।' एक ने लिखा, 'चिंटू एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट।' वहीं, एक ने ये कहा, 'मुनव्वर की सब कॉपी कर रहे हैं अब।' एक ने कहा, 'ये तो डोंगरी की पब्लिक से 1 पर्सेंट भी नहीं है।' वहीं कुछ ने कहा कि इन लोगों ने शो में सोने का ही काम किया है और कुछ नहीं। मुनव्वर जैसा मीट-अप नहीं कर पाएंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…