जेरोधा को पछाड़कर Groww बनी सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी
Updated on
13-10-2023 02:31 PM
मुंबई: ब्रोकिंग फर्म Groww ने एक्टिव ग्राहकों की संख्या के मामले में बेंगलुरु बेस्ड जेरोधा ब्रोकिंग को पीछे छोड़ दिया है। NSE के सक्रिय ग्राहक के ताजा आंकड़ों के अनुसार Groww भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी बन गई है। इस पर यूजर्स की संख्या सितंबर में 66.3 लाख हो गई। जेरोधा के यूजर्स की संख्या 64.2 लाख थी। भले ही जेरोधा ने अपनी टॉप रैक गंवा दी हो, लेकिन यह अब तक देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली ब्रोकरेज कंपनी बनी हुई है। इससे पहले अगस्त में जेरोधा के 63 लाख के मुकाबले ग्रो के प्लैटफॉर्म पर 62 लाख सक्रिय यूजर्स थे। कपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 6,875 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था। वहीं, 2900 करोड़ रुपये का PAT कमाया था।
भारत में पैसेंजर गाड़ियों और थ्रीवीलर वाहनों के अभी तक के सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के दम पर चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में वाहनों की रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 9 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो डीलरों के निकाय FADA ने यह जानकारी दी। FADA के प्रेजिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में गाड़ियों की बिक्री में में तेजी की वजह पैसेंजर गाड़ियों में 6 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। इससे कुल रिटेल गाड़ियों की बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…