Select Date:

जल्द अंतरिक्ष में भेजा जाएगा GSAT-20, पहली बार स्पेस-X और ISRO मिलकर काम करेंगे

Updated on 04-01-2024 12:54 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपनी टेली कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-20 को एलन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेस-X की मदद से लॉन्च करेगा।

ऐसा पहली बार होगा जब ISRO अपने किसी मिशन को लॉन्च करने के लिए स्पेस-X के फॉल्कन-9 हेवी लिफ्ट लांचर का इस्तेमाल करेगा। इसकी घोषणा बुधवार को इसरो के कमर्शियल पार्टनर न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने की।

दरअसल, भारत के रॉकेट्स में 4 टन से ज्यादा भारी सैटेलाइट्स को लॉन्च करने की क्षमता नहीं है। इसलिए एलन मस्क की स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले भारत भारी सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए फ्रांस के नेतृत्व वाले एरियनस्पेस कंसोर्टियम पर निर्भर था।

GSAT-20 को जानिए...
GSAT-20 सैटेलाइट को विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो ने कहा- GSAT 20 सैटेलाइट का नाम GSAT-N2 होगा और यह अनिवार्य रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा देगा।

इस सैटेलाइट का वजन 4700 किलोग्राम है। यह 48Gpbs की स्पीड से इंटरनेट सुविधा देगा। यह सैटेलाइट अंडमान-निकोबार आईलैंड, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप सहित दूरदराज के भारतीय क्षेत्रों में संचार सेवाएं देगा। इसे 2024 की आखिरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसएक्स स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है
अमेरिकी इंजीनियर एलन मस्क ने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। यह स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है। स्पेसएक्स स्पेस में लिक्विड प्रोपेलेंट रॉकेट भेजने वाली पहली निजी कंपनी है। इसने 2008 में फॉल्कन-1 लॉन्च किया था।

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर स्पेसक्राफ्ट भेजने वाली स्पेसएक्स पहली प्राइवेट कंपनी है। उसे यह कामयाबी 2012 में मिली थी। 30 मई 2020 को स्पेसएक्स के ड्रैगन-2 रॉकेट से पहली बार दो एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजे गए थे।

66 से ज्यादा कामयाब लैंडिंग कर चुका है फॉल्कन-9
स्पेसएक्स का फॉल्कन-9 पहला ऑर्बिटल क्लास रॉकेट है, जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। फॉल्कन 9 को अब तक 105 बार लॉन्च किया गया है। यह 66 कामयाब लैंडिंग कर चुका है। फॉल्कन हेवी को सबसे ताकतवर ऑपरेशनल रॉकेट माना जाता है। इसकी क्षमता मंगल तक 16,800 किलो वजन ले जाने की है। 6 फरवरी, 2018 फॉल्कन हेवी ने पहली उड़ान भरी थी। इससे एलन मस्क की टेस्ला कार स्पेस में भेजी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.