नई दिल्ली : कई अनसुलझे रिफॉर्म इश्यूज पर चर्चा के लिए शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक (GST Council Meeting) होने जा रही है। जीएसटी काउंसिल की यह 52वीं बैठक दिल्ली में आयोजित होगी। काउंसिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, पोस्ट में बैठक के सटिक टॉपिक्स या एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया। जीएसटी काउंसिल ने एक्स पर लिखा, 'जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में 7 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगी।'