Select Date:

गुड्डी मारुति ने खोले 90 के दौर के कच्चे चिट्ठे, कहा- हीरो मुझे ले जाते और पर्दे के बीच से हिरोइन को दिखाते थे

Updated on 07-11-2024 03:51 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किस्सा कहानियां, प्यार-मोहब्बत अब सोशल मीडिया पर बड़ी आसानी से सामने आ जाते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ये किस्से बहुत दबे-छिपे होते हैं। अब 90 के दशक की एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ऐसे ही किस्सों का पिटारा लेकर बरसों बाद हाजिर हुई हैं।

गुड्डी मारुति सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातें करते हुए बॉलीवुड के कई ऐसे किस्सों का खुलासा किया है, जिसे कई बार अफवाहों का नाम देकर उन्हें हवा में उड़ा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 90 के दौर में एक्टर-एक्ट्रेस के बीच अफेयर और रिलेशनशिप की खबरें इतनी पब्लिक नहीं होती थीं जितनी अब होती हैं।


तब बंद दरवाजों के पीछे क्या-क्या होते थे


एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे कई किस्सों की वो गवाह हैं जो एक्टर-एक्ट्रेस के बीच फिल्मों के आउटडोर सेट पर होते थे। उन्होंने बताया कि कलाकारों के बीच के अफेयर पर्दे के पीछे होते थे। उन्होंने खुलासा किया कि तब बंद दरवाजों के पीछे क्या-क्या होते थे। उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि 90 के दशक में हीरोइनें बंद दरवाजे के पीछे क्या-क्या करती थीं और क्यों उनकी माएं उनके साथ सेट पर आती थीं।


हीरो या हीरोइन का खूब अफेयर चलता था


उन्होंने कहा, 'सेट पर लोग एक-दूसरे को लाइन मारते थे। हीरो या हीरोइन का खूब अफेयर चलता था।' हालांकि, इस बातचीत में उन्होंने किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।

'किसी और के साथ इश्क लड़ा रही होती थीं'


उन्होंने बताया कि बंद कमरे में क्या करती थीं हीरोइनें। गुड्डी मारुति ने इंटरव्यू में कहा, 'आज तो सब कुछ खुल्लम खुल्ला होता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं होता था। अगर कोई किसी के संग होता था तो वो बात चारदीवारी के पीछे तक ही रहती थी। कई एक्ट्रेस तो ऐसी भी थीं जिनका अफेयर तो किसी और के साथ होता था लेकिन वो बंद कमरे में किसी और के साथ इश्क लड़ा रही होती थीं।'


'हीरो मुझे अपने साथ ले गया और कहा देख अंदर मेरी हीरोइन क्या कर रही'


गुड्डी मारुति ने बताया कि तब सेट पर मौजूद एक्टर उन्हें पकड़ कर ले जाते थे और कहते, 'देख अंदर मेरी हीरोइन क्या कर रही है'। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'एक बार तो उस फिल्म का हीरो मुझे अपने साथ ले गया और कहा देख अंदर मेरी हीरोइन क्या कर रही है।' गुड्डी ने बताया कि उस हीरो के साथ रियल लाइफ में उस हीरोइन का चक्कर चल रहा था, लेकिन वह कमरे में फिल्म के डायरेक्टर के साथ थी।

दरअसल हिरोइन ने हीरो को कुछ और बोला था


गुड्डी मारुति ने मजाकिया लहजे में कहा, 'हीरोइन बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और के साथ कमरे में थी। उन्होंने बताया कि वो डायरेक्टर के साथ रूम में थी लेकिन ऐसा नहीं था कि इश्क फरमा रहे थे। दरअसल हिरोइन ने हीरो को कुछ और बोला था कि नहीं, मैं थक गई हूं, मैं सोने जा रही हूं। सुबह की कॉल टाइम है ब्ला ब्ला। तो हीरो कहता- उधर देख, मैं बोली- तू देख। हालांकि, उन्होंने कहा कि डायरेक्टर के साथ क्या चल रहा था वो मुझे नहीं पता, पर कुछ तो चल रहा था।

बेटियों की सेफ्टी के लिए उनकी मां भी सेट पर आती थीं


हालांकि अगले दिन सेट पर बम फूटता है और सारी बात सामने आ जाती है।' उन्होंने बताया कि ऐसा एक के साथ नहीं बल्कि कई एक्टर्स के साथ हुआ था। ऐसे में अपनी बेटियों की सेफ्टी के लिए उनकी मां भी सेट पर आती थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.