156 रन चेज करने में फूली गुजरात की सांस, आरसीबी को मिली तीसरी हार, शुभमन गिल की टीम ने लिया बदला
Updated on
01-05-2026 12:45 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम सिर्फ 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुजरात की टीम ने जैसे-तैसे 6 विकेट खोकर इस टारगेट को 16वें ओवर तक चेज कर लिया। हालांकि इस मैच के बाद भी आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे और गुजरात की टीम 5वें नंबर पर ही मौजूद है।
गुजरात ने भी खो दिए 6 विकेट
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 18 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन ठोक दिए। हालांकि दूसरे ओपनर साई सुदर्शन कुछ नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जोस बटलर ने 19 गेंद पर 39 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और दो चौके रहे। यहां से गुजरात की जीत लगभग पक्की लग रही थी, लेकिन यहां से गुजरात के विकेट लगातार गिरते रहे। वाशिंगटन सुंदर 12, शाहरुख खान 8, जेसन होल्डर 12 रन बनाकर चलते बने। हालांकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन बनाकर अपनी टीम के लिए मैच खत्म किया। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट हासिल किए।
सिर्फ 155 पर ऑलआउट हुई जीटी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन की साझेदारी की। जैकब बेथेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया, जो 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए।
फेल हुए आरसीबी के बल्लेबाज
आरसीबी की टीम 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। पाटीदार 15 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, दूसरे छोर पर जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पांड्या (4) उनका बखूबी साथ नहीं दे सके। सातवें विकेट के लिए पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 21 गेंदों में 30 रन जुटाए।
गुजरात के गेंदबाज चमके
देवदत्त पड्डिकल 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वेंकटेश अय्यर ने भुवेश्वर कुमार के साथ 9वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 29 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। वेंकटेश ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े। गुजरात टाइटंस की तरफ से अरशद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…