हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट... घोड़े पर बैठ धुएं के छल्ले उड़ा रहा था युवक, अब पहुंचा जेल
Updated on
01-11-2023 01:37 PM
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में हथियार के साथ रील्स बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने हाथ में तमंचा दिखाते हुए और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए रील बनाई थी। आरोपी युवक का नाम आयुष पासवान है। 20 वर्षीय आयुष पासवान की एक रील्स वायरल हुई। इसमें वह दाहिने हाथ में तमंचा पकड़े और दूसरे हाथ में सिगरेट लेकर घोड़े की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि वीडियो किसी और ने शूट किया था।
युवक ने एक हफ्ते पहले ये रील्स बनाई थी, जो वायरल हो गई। इस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक आयुष पासवान जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव का रहने वाला है।
रील्स में युवक के पास था अवैध हथियार: पुलिस
महेशखूंट थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की गई। जांच में युवक की पहचान होने पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। वीडियो में युवक के हाथ में जो हथियार था, वो अवैध था। उसका लाइसेंस नहीं था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।'
रील्स की वजह से दारोगा भी हो चुकी हैं सस्पेंड
इससे पहले, मुंगेर जिले में तैनात दारोगा पूजा कुमारी वर्मा को भी सोशल मीडिया पर हथियार और पुलिस वर्दी में रील्स की वजह से सस्पेंड कर दिया गया। पूजा कुमारी वर्मा ने बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…