गुरु रंधावा अस्पताल में भर्ती, सिर और गर्दन पर लगी चोट, कहा- हौसला बरकरार है, अपने फैंस के लिए खूब मेहनत करूंगा
Updated on
23-02-2025 02:30 PM
पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग मूवी 'शौंकी सरदार' के लिए स्टंट करते समय चोटिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेते हुए हैं और गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर पहना हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले स्टंट पर ही उन्हें यह चोट लग गई। एक्शन करना मुश्किल है, लेकिन वह अपने फैंस के लिए खूब मेहनत करेंगे।
Guru Randhawa ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। 'शौंकी सरदार' फिल्म के सेट से एक याद। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'गुरु रंधावा के पोस्ट पर सितारे और फैंस कॉमेंट्स कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'क्या?' सिंगर मीका सिंह ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ।' अनुपम खेर ने लिखा, 'आप अच्छे इंसान हैं। जल्द ठीक हो जाएंगे।' ओरी ने इस खबर पर चिंता जताते हुए जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाओ।'
फैंस और सितारों ने की उनके ठीक होने की कामना
सिंगर के जल्द ठीक हो जाने की कामना करते हुए एक्ट्रेस-सिंगर इला अरुण ने लिखा, 'आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। आई लव यू। आप हमारे लिए बहुत अनमोल हैं पुत्तर जी, भगवान आपका भला करें शुभकामनाएं।' पुलकित सम्राट ने लिखा, 'वीरे जल्दी ठीक हो जा।" वहीं, सिंगर सचेत टंडन ने लिखा, 'जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।' कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कॉमेंट किया, 'भाई जल्दी स्वस्थ हो जाओ।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…