धामी सरकार और खुफिया तंत्र अलर्ट होता तो...हल्द्वानी हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता
Updated on
10-02-2024 12:31 PM
लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। एक पत्रकार सहित सात घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अस्पतालों में भर्ती कराए गए करीब 60 घायलों में से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बसपा चीफ मायावती ने हल्द्वानी हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि हल्द्वानी में हुई हिंसा और जान माल की क्षति अति चिंतनीय है। अगर सरकार, प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए और अमन-चैन भी कायम करे।
सोशल मीडिया X पर मायावती ने लिखा है- 'उत्तराखंड से लगे यूपी के जिला बरेली आदि में भी आएदिन किसी ना किसी मुद्दे पर तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसे समय रहते सरकार को नियंत्रित कर लेना चाहिए ताकि यहां भी शांति व्यवस्था बनी रहे।' गौरतलब है कि 9 फरवरी को मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान के बाद बरेली में सड़क पर मुस्लिम समाज के लोग उतर आए थे। जुमे की नमाज के बाद श्यामगंज में दो जगहों पर हंगामा हुआ। पुलिस ने इसको लेकर 110 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आज से सेना की सुरक्षा में हल्द्वानी
हल्द्वानी के हालात को देखते हुए सेना से भी मदद मांगी गई है। शनिवार को सेना के जवान पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को नैनीताल की DM वंदना सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। 10 फरवरी की सुबह तक मिलिट्री भी पहुंच जाएगी। हल्द्वानी पुलिस ने पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा में नगर निगम को पांच करोड़, जबकि पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…