Select Date:

पाक जेल में कैद 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद टेरर फंडिंग मामलों में 78 साल की सजा काट रहा आतंकी

Updated on 10-01-2024 12:28 PM

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान की जेल में बंद है। UN की प्रतिबंध लगाने वाली कमेटी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- हाफिज टेरर फाइनेंसिंग के आरोप में पाकिस्तान की जेल में 78 साल की सजा काट रहा है। वो 12 फरवरी 2020 से जेल में बंद है।

दरअसल, UN सिक्योरिटी काउंसिल ने पिछले महीने आतंकी संगठन ISIL और अल-कायदा से जुड़े रिकॉर्ड्स में कुछ बदलाव किए। इसमें उन्होंने आतंकी संगठनों के सदस्य, इनकी संपत्ति, इन पर लगे बैन और हथियारों के जखीरे से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई।

UN ने भी आतंकी भुट्टावी को मृत घोषित किया
इन संशोधनों के साथ ही लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापकों में शामिल हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी को भी मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल, भुट्टावी की पिछले साल मई में पाकिस्तान की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। भुट्टावी भी 26/11 हमलों की प्लानिंग में शामिल था। वो पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था।

इससे पहले 28 दिसंबर को पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की थी। मंत्रालय ने कहा था कि इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान सरकार को भेज दिए हैं। सईद ग्लोबल टेररिस्ट है और भारत में वॉन्टेड है।

पाक बोला- भारत के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं
इसके जवाब में पाकिस्तान ने कहा था कि दोनों देशों के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। हाफिज सईद इस वक्त कथित तौर पर जेल में है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स और यहां तक कि पाकिस्तानी जर्नलिस्ट्स भी खुलासा कर चुके हैं कि सईद जेल में नहीं है, बल्कि वो अपने घर में ही है।

एक वक्त पाकिस्तानी मीडिया में छाए रहने वाला हाफिज सईद अब लाइमलाइट से बिल्कुल दूर है। सईद को करीब चार साल से किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा गया है। 2017 में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते हाफिज सईद के संगठन लश्कर ए तैयबा के खिलाफ मुहिम चलानी पड़ी थी। उसे हाउस अरेस्ट में रखा गया था।

4 साल से पब्लिक प्लेटफॉर्म से गायब हाफिज सईद
हालांकि नवंबर 2017 में लाहौर हाईकोर्ट ने हाफिज सईद को हाउस अरेस्ट में रखने का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया। 2018 में UN ने हाफिज सईद के संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर दिया।

इसके बाद 2019 में पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। वो लाहौर से गुजरानवाला जा रहा था। अप्रैल 2022 में पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने उसे टेरर फंडिंग के 2 मामलों में 33 साल की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.