Select Date:

हमास ने तीन फेज में 135 दिन का सीजफायर मांगा कहा इसके बाद जंग खत्म करने का समझौता करेंगे

Updated on 08-02-2024 01:47 PM

7 अक्टूबर से जारी इजराइल और हमास की जंग में सीजफायर का नया प्रपोजल सामने आया है।  

हमास ने तीन फेज में कुल 135 दिन का सीजफायर मांगा है। उसने कहा है कि इसके बाद पूरी तरह जंग खत्म करने का प्लान तैयार किया जाएगा। UN के अलावा रूस, तुर्किये, इजिप्ट और कतर इस सीजफायर के गारंटर बनेंगे।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइली सीमा के करीब बसे शहरों पर हमला किया था। इसमें 1200 लोग मारे गए थे। 253 को बंधक बना लिया था। नवंबर 2023 में इनमें से 110 को छोड़ दिया गया था। बाकी अब भी हमास के कब्जे में हैं।

कैसे तैयार हुआ प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर गाजा और इजराइल में अमन बहाली करनी है तो ‘स्टेप बाय स्टेप’ बढ़ना होगा। हमास ने पिछले हफ्ते कतर और इजिप्ट के अलावा अमेरिका को नया सीजफायर प्लान भेजा था। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के पास इस ड्राफ्ट की कॉपी मौजूद है।

ड्राफ्ट में हमास ने कहा- सीजफायर तीन फेज में होना चाहिए। हर फेज में 45 दिन जंग बंद रखनी होगी। इस दौरान इजराइल अपनी कैद में मौजूद लोगों (हमास आतंकियों समेत) को छोड़ेगा। इसके बाद हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा। इसी दौरान गाजा का री-कन्सट्रक्शन शुरू होगा। इजराइली सेना गाजा से पूरी तरह वापसी करेगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कतर और इजिप्ट में मीडिएटर्स से बातचीत के बाद इजराइल पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है जंग शुरू होने के बाद सीजफायर की यह गंभीर और सीरियस कोशिश है। इसका मकसद है कि सीजफायर के बाद दोबारा जंग शुरू नहीं होना चाहिए, जैसा पिछले साल नवंबर में सात दिन के सीजफायर के बाद हुआ था।

पहले फेज में क्या होगा

हमास के ड्राफ्ट के मुताबिक- पहले फेज में 45 दिन का सीजफायर होगा। इस दौरान हमास की कैद में मौजूद सभी महिलाएं और 19 साल से कम उम्र के पुरुष रिहा किए जाएंगे। इसके बदले इजराइल फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा करेगा। दूसरे फेज और तीसरे फेज में बाकी कैदियों की अदलाबदली होगी। तीसरा फेज खत्म होने के पहले दोनों पक्ष यानी इजराइल और हमास जंग के खात्मे को लेकर समझौता करेंगे।

हमास का कहना है कि उसे 1500 फिलिस्तीनियों की रिहाई की उम्मीद है। इनमें से करीब 600 महिलाएं हैं। इनमें से कुछ फिलिस्तीनी कैदी ऐसे हैं जिन्हें इजराइली अदालतों ने सजा-ए-मौत सुनाई है।

हमास के ड्राफ्ट में कहा गया है कि सीजफायर के दौरान गाजा में फूड, मेडिसन और बाकी जरूरी चीजों की सप्लाई तेज की जाएगी। हमास का दावा है कि इजराइली हमलों में गाजा में अब तक 27 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

क्या फेल हुई इजराइली खुफिया एजेंसियां

नवंबर 2023 में हिब्रू मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ​​​इजराइली सेना और इंटेलिजेंस को 7 अक्टूबर 2023 के हमले से पहले इस बात की जानकारी थी कि हमास एक बड़े अटैक की प्लानिंग कर रहा है।

हमास के नेता याह्या सिनवार ने एक टीवी शो की तारीफ करते वक्त कहा था कि वो इस तरह के हमले की तैयारी कर रहे हैं। इसके बावजूद इजराइली इंटेलिजेंस सर्विस ने हमास को कम आंकते हुए इन चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

इजराइल के चैनल 12 न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि जुलाई 2022 में हमास एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। इंटेलिजेंस अफसरों की एक प्रेजेंटेशन में हमास के 20 स्क्वॉड साउथ इजराइल पर हमला करते नजर आए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि हमास अपने साथ इंजीनियर भी लाएगा जो बॉर्डर फेंसिंग काटने में उसकी मदद करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.