Select Date:

हमास ने मांगा 1 महीने का सीजफायर बदले में बंधकों की रिहाई के लिए तैयार

Updated on 01-01-2024 02:13 PM

बैकडोर डिप्लोमैसी के तहत इजराइल और हमास की बातचीत चल रही है। कतर की वेबसाइट ‘अल अरबी अल जदीद’ की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी टाइम्स ऑफ इजराइल ने दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक- पिछले हफ्ते इजिप्ट के डेलिगेशन ने इजराइल की सीक्रेट विजिट की थी। इस दौरान सीजफायर को लेकर गंभीर बातचीत हुई। दूसरी तरफ, कतर के मीडिएटर्स ने इजराइल को बताया है कि हमास तमाम बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है, लेकिन वो एक महीने का सीजफायर चाहता है।

जंग खत्म होनी चाहिए

इजिप्ट का दल तेल अवीव पहुंचा तो इसने इजराइली सरकार के सामने जंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत की। यह कोशिश इसलिए अहम हो जाती है, क्योंकि इजराइल कई बार कह चुका है कि वो हमास के पूरे खात्मे के पहले जंग बंद नहीं करेगा।

अब कतर और इजिप्ट के मीडिएटर्स सीजफायर के लिए नया फ्रेमवर्क बना रहे हैं। इजिप्ट के एक अफसर ने कहा- हालात इस वक्त बेहद पेचीदा और मुश्किल हैं। इजिप्ट चाहता है कि इजराइली सेना गाजा से पूरी तरह हटे और इसके बाद सभी पक्ष समझौता करें और हमास अमन की गारंटी दे।

दूसरी तरफ, कतर के एक सोर्स ने कहा- हमास बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है, लेकिन उसकी मांग है कि इजराइल कम से कम एक महीने के सीजफायर की गारंटी दे। फिलिस्तीन अथॉरिटी का भी रोल अहम हो सकता है। हालांकि, इजराइल इस बारे में झुकने को तैयार नहीं है। यही सबसे बड़ी दिक्कत है।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है- इजराइल और अमेरिका अच्छी तरह जानते हैं कि हमास अब ज्यादा देर टिक नहीं सकता। लिहाजा, वो अपनी ताकत बचाए रखने के लिए सीजफायर और होस्टेज फ्री करने की बात कर रहा है। इजराइल उसे राहत नहीं देना चाहता, वो ताकत के बल पर बंधकों को छुड़ाना चाहता है।इजराइल के दो और सैनिक मारे गए

इजराइल के साथ जंग में रविवार को इजराइल के दो और सैनिक मारे गए। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक- गाजा की जंग में अब तक कुल मिलाकर 172 इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं।

रविवार को खान यूनिस इलाके में दो सैनिक मारे गए। बताया गया है कि ये दोनों सैनिक यूनिट से अलग हो गए थे और हमास की गोलीबारी के चपेट में आ गए। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच, खान यूनिस इलाके में ही इजराइल ने एक स्कूल पर रेड के दौरान बेहद घातक हथियार बरामद किए हैं। इनमें तमाम रॉकेट लॉन्चर, ईरानी सेना की एक मशीनगन और हैंड ग्रेनेड हैं। कुछ डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए गए हैं।

इजराइली बमबारी में रविवार को फिलिस्तीन अथॉरिटी के एक मंत्री यूसुफ सलामा की मौत हो गई। इनकी उम्र 68 साल बताई गई है। उन्हें फिलिस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का करीबी बताया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.