इजरायल की धमकी के बाद घुटनों पर आया हमास, कहा- सभी बंधकों को छोड़ देंगे पर...
Updated on
30-11-2023 01:41 PM
गाजा पट्टी: हमास के एक सीनियर कमांडर ने कहा है कि उनका संगठन इजरायली जेलों बंद फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़े जाने के बदले में सभी बंधक इजरायली सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार है। हमास के कमांडर और गाजा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बासेम नईम ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में एक संवाददाता सम्मेलन में गाजा में युद्धविराम और शांति के बारे में बात करते हुए कहा कि हम अपने सभी कैदियों के बदले में उनके सभी सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के युद्धविराम के बाद फिर से गाजा में जंग शुरू करने के ऐलान के बाद हमास का ये बयान आया है।
हमास और इजरायल के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के तहत साठ इजरायली बंधकों और 180 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है। हमास ने डील के तहत महिलाओं और बच्चों को रिहा किया है। हमास के पास अभी भी वो बंधक सैनिक हैं, जिन्हें समझौते से बाहर रखा गया है। इन बंधकों के बदले फिलीस्तीन अपने सभी कैदियों की रिहाई चाहता है। इसे पहले 2011 में भी हमास ऐसा कर चुका है जब उसने करीब 1,00 फिलिस्तिनियों की रिहाई इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले में कराई थी।
इजरायली जेलों में 7 हजार फिलीस्तीनी
हमास का कहना है कि इजरायली जेलों में 7,000 से ज्यादा फिलीस्तीन के कैदी बंद हैं। इनमें से कई अब तक रिहा हुए युवाओं और महिलाओं की तुलना में कहीं अधिक प्रमुख हैं। हमास ने अक्टूबर में भी इजराइल से बंधकों के बदले सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। अब हमास की ओर से नया प्रस्ताव आया है। ये प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब युद्धविराम खत्म हो रहा है। हमास की ओर से युद्धविराम को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हमास के सीनियर नेता नईम ने कहा, हम मध्यस्थों के साथ स्थायी युद्धविराम पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले इजराइल की सेना ने कहा था कि वह हमास की सशस्त्र शाखा की एक रिपोर्ट की जांच कर रही है। जिसमें गाजा में एक बंधक महिला, उसका 10 महीने का बच्चा और चार साल का भाई मारे गए थे। इस पर नईम ने कहा कि हमने दो से तीन हफ्ते पहले पुष्टि कर दी थी कि इजरायली बमबारी में 60 इजरायली मारे गए हैं और अभी भी मलबे में हैं। महिला और उसके दो बच्चे उनमें से हैं, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…