गाजा में जमीन के नीचे बसा है हमास का शहर, इजरायल सुरंगों पर कर रहा बमबारी, क्या जिंदा दफन हो जाएंगे आतंकी?
Updated on
14-10-2023 03:08 PM
तेल अवीव: इजरायल पर हमास के आतंकियों की ओर से हमला करने के बाद इजरायली सेना भड़क गई है। लगातार इजराली वायुसेना आतंकियों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए बम बरसा रही है। दरअसल पूरे गाजा में हमास ने अंडर ग्राउंड सुरंग बना रखी है, जो आपस में जुड़ती हैं। कहा जाए तो गाजा के नीचे एक अंडरग्राउंड शहर बसा हुआ है। आतंकी इसी में छिपते हैं, अपने हथियारों को रखते हैं और इजरायल से अपहरण करके गए लोगों में से कई को यहीं बंधक बनाकर रखा गया है। इजरायली वायुसेना इन सुरंगों को ध्वस्त करने में लगी हैं। इजरायल को लगातार अमेरिका के बने बम मिल रहे हैं।
हालांकि अमेरिका के पूर्व अधिकारियों का कहना है कि इन सुरंगों को ध्वस्त करने के लिए इजरायली जमीनी बलों की जरूरत होगी। आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ और पूर्व अमेरिकी वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी मैथ्यू लेविट ने कहा, 'इजरायली फोर्स ज्यादा से ज्यादा सुरंगों को बर्बाद करना चाहती है।' उन्होंने आगे कहा कि गाजा में हमास की सुरंगों को नष्ट करना इजरायल का एक प्रमुख उद्देश्य है। क्योंकि इसके जरिए आतंकी हमास कमजोर होगा। हमास के हमले के बाद बाइडेन प्रशासन ने कहा कि वह इजरायल को ऐसे किट दे रहा है जो उसके सामान्य हथियारों को गाइडेड बम बना सके, जो जमीन के नीचे छिपे टार्गेट को भी मार सकता है।
अमेरिका से मिले हैं हथियार
इन हथियारों का लक्ष्य है कि इजरायली सेना सिर्फ आतंकियों को ही निशाना बनाए और आम लोगों को कम से कम नुकसान हो। मई में प्रशासन ने इजरायल को 73.5 करोड़ डॉलर के सटीक मार करने वाले हथियारों के बिक्री को हरी झंडी दिखाई थी। इन सुरंगों को ध्वस्त करने के लिए इजरायली सेना बंकर बस्टर जीबीयू-28 बमों का इस्तेमाल भी कर सकती है, जो उसके पास पहले से हैं। इन हथियारों को ऐसे डिजाइन किया गया है जो जमीन के नीचे गहराई में कंक्रीट के बने लक्ष्यों को भेद दे। हालांकि इससे बड़े गड्ढे बन जाते हैं।
इजरायल के सामने होगी चुनौती
इजरायली सैनिक अपने बंधकों को छुड़ाना चाहते हैं, जिसमें अमेरिका उनकी मदद कर रहा है। इसके साथ ही इजरायल के पास सुरंगों का पता लगाने की भी तकनीक है, फिर भी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह इजरायली सुरक्षा बलों के सामने गंभीर चुनौतियां पेश करेगा। अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी ब्रैडली बोमन ने कहा, 'हमास आतंकियों की एक बड़ी संख्या इस एयरस्ट्राइक में बच सकती है। माना जा रहा है कि हमास ने इनके अंदर खाने-पीने का सामान रखा होगा। ऐसे में उनके बाहर आने का भी कोई खास कारण नहीं है।'
हमास के लिए लाइफलाइन है सुरंग
एक दशक से ज्यादा समय से गाजा की सुरंगें हमास के लिए महत्वपूर्ण साबित होती रही हैं। हमास के नेता इस्माइल हनिएक ने इसे संघर्ष में एक नई रणनीति बताया था। गाजा में खोदी गई सुरंगों का इस्तेमाल मूल रूप से इजरायल की नाकाबंदी से बचकर मिस्र से तस्करी करना था। बाद में इनका इस्तेमाल फिलिस्तीनी आतंकियों ने रॉकेट लॉन्चरों को रखने और इजरायल की सैटेलाइट से बचने के लिए किया। इजरायली सेना के मुताबिक इन सुरंगों में भंडारण कक्ष, जनरेटर, कमांड सेंटर और हथियार हैं। इनके दर्जनों दरवाजे हैं, जो आम लोगों के घरों से लेकर नागरिक भवनों में खुलते हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…