Select Date:

घुटनों पर आया हमास, इजरायल से कर रहा सीजफायर बढ़ाने की डिमांड, गाजा में क्या होगी शांति

Updated on 27-11-2023 02:39 PM
तेल अवीव: डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक चले इजरायल हमास युद्ध के बाद आखिरकार शुक्रवार को सीजफायर हो गया। चार दिनों के लिए यह सीजफायर हुआ था, जो सोमवार की मध्य रात्रि खत्म हो जाएगा। लेकिन अब आतंकी संगठन हमास ने युद्धविराम को बढ़ाने की इच्छा जताई है। रविवार की रात को हमास ने इसकी घोषणा की। हमास ने कहा कि वह अस्थायी युद्धविराम को बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है, जो वर्तमान में सोमवार रात को खत्म होने वाली है। हमास ने इसके पीछे की योजना बताई है कि वह इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना चाहता है। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इजरायल के हमले से परेशान होकर हमास युद्धविराम चाहता है।

इजरायल और हमास के बीच कतर के माध्यम से डील हुई थी। इस समझौते के तहत हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा। बदले में इजरायल चार दिनों का सीजफायर और 150 फिलिस्तीनी महिला और कम उम्र के कैदियों को रिहा करेगा। डील में यह भी है कि अगर चार दिन बाद दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो हर रोज 10 बंधकों को हमास रिहा करेगा। इसके बदले इजरायल 1 दिन का सीजफायर बढ़ाएगा और हर एक बंधक की जगह तीन फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा।

अब तक 39 बंधक रिहा

पिछले तीन दिनों में अब तक 39 इजरायली बंधकों को हमास की ओर से छोड़ा जा चुका है। इजरायल 117 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर चुका है। हमास इसके अलावा 19 विदेशियों को भी रिहा कर चुका है, लेकिन वह डील का हिस्सा नहीं थे। हमास की ओर से संघर्ष विराम को बढ़ाने की यह इच्छा पहली बार दिखाई गई है जो लड़ाई को रोक सकता है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक हमास के सूत्र ने कहा कि संघर्ष विराम को 2-4 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे संकेत मिलता है कि 20-40 बंधक इस हफ्ते रिहा होंगे।

गेंद हमास के पाले में


अमेरिका ने भी संघर्ष विराम के बढ़ने की उम्मीद जताई है। लेकिन साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित करना हमास पर निर्भर करता है कि ऐसा किया जाए। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि विराम को एक दिन, दो दिन या उससे ज्यादा के लिए बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'अब गेंद हमास के पाले में है, क्योंकि इजरायल ने कह दिया है कि वह हमास की ओर से हर रोज 10 बंधकों को छोड़ने पर एक दिन और युद्ध रोकने के लिए तैयार है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.