Select Date:

हमास ने रखा इजरायल के सामने समझौते का ऑफर, सुझाया फिलीस्तीन की राजधानी का नाम

Updated on 02-11-2023 03:12 PM
गाजा: फिलीस्तीन की गाजा पट्टी पर लंबे समय से शासन कर रहे हमास की ओर से इजरायल के साथ समझौता का प्रस्ताव आया है। शर्त के साथ हमास ने मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रस्ताव रखा है। हमास चीफ इस्माइल हानिया ने बुधवार को कहा है कि वे टू स्टेट सॉल्युशन के लिए तैयार हैं। जिसमें अल-कुद्स को फिलिस्तीन की राजधानी बनाया जाएगा। इस्माइल हानिया ने मध्यस्थों से इजराइल की ओर से जारी आक्रामकता को रोकने का भी आह्वान किया है।

इस्माइल हानिया ने इजरायल की ओर गाजा में चलाए जा रहे जमीनी सैन्य अभियान पर मध्यस्थों से ध्यान देने को कहा है। इस्माइल ने कहा कि मध्यस्थों से कह गया है कि गाजा में नरसंहार रोका जाना चाहिए, नेतन्याहू के झूठे दावे कभी पूरे नहीं होंगे। ऐसे में अमेरिका को गाजा में हिंसा खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में बाधा डालना बंद करना चाहिए।

सभी मोर्चों पर इजरायल से लड़ रहे

हमास चीफ का कहना है कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी सभी मोर्चों पर इजरायली बलों से लड़ रहे हैं। इजरायल को इस जंग में भारी नुकसान हुआ है और वह जल्द ही इजरायली बलों के वास्तविक नुकसान का खुलासा करेंगे। इस्माइल हानिया ने बंधकों को परेशान किए जाने की बात पर कहा कि गाजा पट्टी में बंधकों को उन्हीं अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है जिनका सामना गाजावासियों को हर दिन करना पड़ता है।


गाजा में अब तक 8,796 मौतें

गाजा पट्टी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने बयान में कहा है कि 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से 8,796 लोग इजरायली बमबारी में मारे गए हैं। मरने वालों में 3,648 बच्चे शामिल हैं। इस संघर्ष में अब तक कुल 22,219 लोग घायल हुए हैं। इजरायली हमलों में 132 डॉक्टर भी मारे गए हैं। इजरायल की सेना की ओर से कहा गया है कि गाजा में लड़ाई में अब तक उसके 15 सैनिक मारे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.