हमास ने युद्ध शुरू किया, खत्म इजरायल करेगा, ऐसी कीमत वसूलेंगे कि पुश्तें याद करेंगी...इजरायली पीएम नेतन्याहू की चेतावनी
Updated on
10-10-2023 01:13 PM
तेल अवीव: हमास हमले के बाद से ही इजरायल लगातार आक्रामक बना हुआ है। लेकिन अब यह युद्ध उस जगह पर पहुंच गया है जहां पर हमास की तरफ से बंधक बनाए गए सैंकड़ों लोग की जान पर बन आई है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से कहा गया है कि यह एक युद्ध है जिसे हमास ने शुरू किया है। लेकिन इसे खत्म इजरायल करेगा। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने एक टीवी संबोधन में संगठन को चेताया है। उधर हमास ने भी धमकी दी है कि अगर बिना चेतावनी के गाजा में उन पर हमला हुआ तो फिर वह एक-एक करके बंधकों को मारना शुरू कर देंगे।
युद्ध खत्म करके रहेगा इजरायल पीएम नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल युद्ध में है लेकिन हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे बेहद क्रूर और बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया है। इस युद्ध की शुरुआत इजरायल ने नहीं की थी लेकिन इजरायल इसे खत्म करके रहेगा। वह समय और था जब यहूदियों के पास देश नहीं था। वह अपनी रक्षा नहीं कर सकते थे लेकिन अब ऐसा और नहीं चलेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हमास समझ जाएगा कि हम पर हमला करके उसने ऐतिहासिक गलती की है। हम ऐसी कीमत वसूलेंगे जिसे आने वाले दशकों तक वो और इजरायल के बाकी दुश्मन याद रखेंगे।'
आईएसआईएस की तरह जंगली हमास नेतन्याहू ने आगे कहा, 'हमास ने निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ जो क्रूर हमले किए, वो चौंकाने वाले हैं। परिवारों को उनके घरों में मारना, एक फेस्टिवल में सैकड़ों युवाओं की हत्या करना, बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का अपहरण करना, यहां तक कि नरसंहार से बचे लोगों को भी मार डालना। हमास के आतंकवादियों ने बच्चों को बांधा, जलाया और मार डाला। वो जंगली हैं।' नेतन्याहू ने हमास को आईएसआईएस बता डाला। उनका कहना था कि और जिस तरह सभ्य ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुईं, हमास को हराने में भी उसी तरह से इजरायल का समर्थन करना चाहिए। दुनियाभर के नेताओं का शुक्रिया नेतन्याहू ने अमेरिका की तरफ से मिले समर्थन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को थैंक्यू कहा है। उन्होंने कहा, 'मैं दुनिया भर के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो आज इजरायल के साथ खड़े हैं। मैं अमेरिका के लोगों और कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं। इजरायल न सिर्फ अपने लोगों के लिए लड़ रहा है बल्कि यह हर उस देश के लिए लड़ रहा है जो बर्बरता के खिलाफ खड़ा है।'इस युद्ध में इजरायल जीतेगा और जब इजरायल जीतेगा तो यह पूरी सभ्य दुनिया की जीत होगी।'
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…