गोली मारने वाला हमास अब कर रहा मरहम पट्टी, इजरायल की पहली बंधक का वीडियो जारी, देखें
Updated on
18-10-2023 01:54 PM
तेल अवीव: 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसे हमास के आतंकियों ने आम लोगों को मारा था। इसके अलावा उन्होंने लगभग 200 लोगों को बंधक बना लिया। अब हमास ने पहली बार एक बंधक का वीडियो जारी किया है। आम लोगों पर गोली बरसाने वाला हमास इस वीडियो को जारी करके खुद को एक हमदर्द दिखाने की कोशिश में है। वीडियो में दिखने वाली लड़की मिया स्केम है, जो बिस्तर पर लेटी है। फ्रेम के बाहर कोई शख्स उसके दाहिने हाथ पर पट्टी बांध रहा है। उसके हाथ पर घाव है।
मिया स्केम (Mia Schem) 21 वर्षीय फ्रांसीसी-इजरायली नागरिक हैं, जिन्हें गाजा पट्टी में आतंकी संगठन हमास ने बंधक बनाया हुआ है। हमास की ओर से सोमवार को जारी किया गया वीडियो किसी होस्टेज का पहला फुटेज है। स्केम का चेहरा एकदम पीला दिख रहा है। कैमरे में बोलते हुए वह कहती हैं कि वह घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गाजा ले जाया गया था। इसके बाद वह अपने परिवार के पास लौटने की गुहार लगाती हैं। उनके बोलने के दौरान बैकग्राउंड में गड़गड़ाहट सुनाई देती है।
मां ने लगाई गुहार
यह वीडियो जब स्केम के परिवार के पास पहुंचा तो उन्होंने राहत की सांस ली। तेल अवीव में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए स्केम की मां ने सरकार और दुनिया के नेताओं से उनकी बेटी को वापस घर लाने का आग्रह किया। अपनी बेटी की तस्वीर हाथ में लिए हुए केरेन शर्फ स्केम ने कहा, 'मैं दुनिया से मेरी बच्ची को घर वापस लाने की भीख मांग रही हूं, वह केवल मौज-मस्ती करने के लिए एक पार्टी में गई थी। अब वह गाजा में है और वह वहां अकेली फंसी नहीं है।'
'डरी हुई है बेटी'
शार्फ स्केम ने कहा कि सोमवार तक उन्हें यह पता नहीं था कि उनकी बेटी मर गई या जीवित है। उन्हें केवल इतना अनुमान था कि शायद उसका अपहरण कर लिया गया हो। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा कि वह जीवित है, मैंने देखा कि ये वही है। मैंने पहले अफवाह सुनी थी कि उसके कंधे या पैर में गोली मारी गई थी। अब मैं देख सकती हूं कि उसके कंधे में गोली मारी गई थी। मैंने देखा कि उसका ऑपरेशन हुआ था। वह बहुत डरी हुई लग रही है। मैं उसे जानती हूं। वह वही कह रही है जो उसे कहने के लिए कहा गया है।' IDF ने कहा कि उन्होंने स्केम की मां को उसके अपहरण के बारे में जानकारी दी थी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…