Select Date:

हमास के 'बिन लादेन' को इजरायली सेना ने गाजा में घेरा, बंकर में छिपा आतंकी याह्या सिनवार!

Updated on 08-11-2023 01:32 PM
तेल अवीव: इजरायल ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को हमास के सैन्य गढ़ों में से एक पर कब्‍जा कर लिया है। इसे कब्‍जे में लेने के बाद उसने हमास के टॉप लीडर याह्या सिनवार को बंकर में घेरने की बात भी कही है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार से गाजा में हमास की सुरंगों को निशाना बनाना शुरू किया है। उसका कहना है कि उसके हमले में हमास के कम से कम दस आतंकी मारे गए हैं। आईडीएफ के मुताबिक एक जेट ने हमास के कई आतंकवादियों पर हमला किया। ये वो आतंकी थे जिन्‍होंने अल-कुद्स अस्पताल के पास एक बिल्डिंग में शरण ली थी।
नेतन्‍याहू बोले, छोटा हिटलर
सिनवार को गाजा का बिन लादेन भी कहते हैं। आईडीएफ ने उसे एक 'डेडमैन' की संज्ञा दी हुई है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा में हमास का नेता अपने बंकर में छिपा हुआ था। वह अपने किसी भी सहयोगी से संपर्क नहीं कर रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 61 साल के सिनवार को 'बंकर में छोटे हिटलर' की तरह काम करने वाला शख्‍स बताया। ऐसा माना जा रहा था कि सिनवार पर गाजा पट्टी अस्पताल के नीचे हमास कंट्रोल सेंटर में छिपा हुआ है। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने हमास के अत्याचारों में उनकी भूमिका के लिए सिनवार की तुलना अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन से की।

लादेन की तरह सिनवार
लेफ्टिनेंट कर्नल हेचट ने कहा, 'याह्या सिनवार बुराई का चेहरा है। वह हमास के हमले का मास्टरमाइंड है, ठीक वैसे ही जैसे बिन लादेन9/11 अमेरिकी हमलों का मास्‍टरमाइंड था। इजरायल ने गाजा में हमास के आतंकियों से आग्रह किया था कि या तो वो सिनवार को खुद मार दें या उसे सौंप दें। अगर ऐसा होगा तभी युद्ध खत्‍म हो पाएगा। इजरायल के रक्षा मंत्र योव गैलेंट ने क दावा किया है कि इजरायली सैनिक समुद्री और हवाई बलों के साथ सभी दिशाओं से आतंकवादी समूह के गढ़ों पर हमला कर रहे हैं। गैलेंट ने सिनवार के छिपे होने के सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया।

चारों ओर से घिरा गाजा
इजरायल की सेनाओं ने गाजा को चारों ओर से घेर लिया है और हमास के आतंकियों के साथ उसकी लड़ाई जारी है। इजरायल की मिलिट्री ने गाजा शहर में हमास की कमांड पोस्‍ट पर नियंत्रण कर लिया है। इजरायल की सेनाओं को इस चौकी पर एंटी-टैंक लॉन्चर और मिसाइलों समेत कई और हथियार और खुफिया सामग्री मिली है। इजरायली सेनाओं के मुताबिक इजरायली फाइटर जेट्स ने नाहल ब्रिगेड के जमीनी सैनिकों द्वारा निर्देशित लगभग 10 हमास सदस्यों की एक सेल पर हमला किया है। इजरायली फाइटर जेट्स ने सेल की पहचान की और चौकी पर हवाई हमला किया।

हमास के ठिकाने तबाह
बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने पास में ही एक सक्रिय एक टैंक रोधी दस्ते की पहचान की और एक और हवाई हमला किया। इजरायल की एयरफोर्स ने एक्‍स (ट्विटर) पर लिखा, 'वायु सेना के लड़ाकू जेट ने नाहल ब्रिगेड के लड़ाकों के साथ सहयोग कर रहे 10 आतंकवादियों के एक दस्ते पर हमला किया। बाद में, लड़ाकू विमानों ने एक एंटी-टैंक दस्ते की पहचान की। यह उनके करीब ही था और वायु सेना के दूसरे जेट ने इस पर हमला बोला।' इजरायल की सेनाओं ने रात में मोर्टार लॉन्च के जरिए हमला बोला। आईडीएफ के नौसैनिकों ने रात भर में हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.