Select Date:

इजरायली सेना के लिए काल बनी हमास की कसाम ब्रिगेड, जानें क्‍यों गाजा में जूझ रही दुनिया की हाइटेक आर्मी

Updated on 31-10-2023 02:13 PM
गाजा: इजरायल और हमास की जंग को तीन हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास के हमले के बाद से गाजा में लगातार ये संघर्ष चल रहा है। इजरायल में हमले करने के पीछे हमास की अलग-अलग शाखाओं का नाम सामने आया है। इसमें एक प्रमुख नाम कसाम ब्रिगेड है। ये हमास की मिलिट्री विंग है। 1992 में बनी इस विंग का काम ही इजरायल से सशस्त्र लड़ाई लड़ना है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से जब सैनिक हमास और उसकी सभी विंग को खत्म करने की कसम खाई गई तो इसका जवाब कसाम ब्रिगेड की ओर से आया। कसाम प्रवक्ता अबू आबदेह ने कहा कि जमीनी आक्रमण हमें डराता नहीं है। हम इजरायल को जवाब देने के लिए तैयार हैं। कसाम की ओर से इस प्रतिक्रिया के बाद सवाल उठ रहा है कि इजरायल से लड़ने का दम भर रही हमास की ये विंग कितनी खतरनाक है और इसकी ताकत क्या है। विश्लेषकों का कहना है कि जमीनी लड़ाई में कसाम के लड़ाके सुरंगों के नेटवर्क का इस्तेमाल करके इजरायली सैनिकों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कसाम ब्रिगेड कब और क्यों बनी

हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया यानी हमास का गठन शेख अहमद यासीन ने 1987 में मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड की एक शाखा के तौर पर किया था। हमास के गठन के कुछ साल में ही इसकी लोकप्रियता फिलीस्तीन में हो गई। इसके बाद इसकी एक आर्मी विंग बनाने का फैसला लिया गया। हमास ने फिलिस्तीन पर इजरायली कब्जे के खिलाफ सशस्त्र लड़ाई लड़ने के लिए 1992 में अपनी सैन्य इकाई कसाम ब्रिगेड की स्थापना की। जिसका नाम सीरियाई स्वतंत्रता सेनानी एजेदीन अल-कसम से लिया गया है।

कसाम ब्रिगेड को गाजा के सबसे बड़े और सबसे सुसंगठित सशस्त्र समूह के तौर पर जाना जाता है। कसाम का सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ और डिप्टी कमांडर मारवान इस्सा है।कसाम ब्रिगेड अपने गठन के बाद से ही इजरायल के खिलाफ हमलों को अंजाम देता रहा है। उसने इजरायल को नुकसान पहुंचाने के लिए कई आत्मघाती हमले भी किए हैं। इजरायली सेना को 2002 में उस समय बड़ी सफलता मिली, जब उसने हवाई हमले में कसाम ब्रिगेड के संस्थापक नेता सलाह शहादेह को मार डाला। हालांकि जल्दी ही संगठन ने फिर से खुद को मजबूत कर लिया।

कसम ब्रिगेड कितनी मजबूत है?

सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुसार, कसाम ब्रिगेड में 20,000 से 25,000 मेंबर हैं। ब्रिगेड के सदस्यों की संख्या पर कई अलग-अलग दावे भी किए जाते रहे हैं। इस सशस्त्र समूह के पास बंदूके और हथगोलों के अलावा और रॉकेटों की बड़ी खेप होने की बात कही जाती है। हालांकि इस ब्रिगेड की सटीक ताकत का अंदाजा किसी को नहीं है। इसको ईरान से पैसा मिलता रहा है, जिससे इसने अपनी सैन्य क्षमताएं बेहतर की हैं।

कसम ब्रिगेड की सैन्य गतिविधियां

अमेरिकी विदेश विभाग की 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार, कसाम ब्रिगेड और दूसरे फिलीस्तीन के दूसरे सशस्त्र समूहों ने 2021 में इजरायल के साथ टकराव में 4,400 से ज्यादा रॉकेट लॉन्च किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कसाम ब्रिगेड के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, रॉकेट लॉन्चर, एंटीटैंक मिसाइल और मोर्टार जैसे हथियार हैं। कसाम ने उन्नत किस्म के रॉकेट और ड्रोन भी हासिल कर लिए हैं। हालांकि ये ब्रिगेड किसी सीधी लड़ाई की बजाय गाजा की सुरंगों के नेटवर्क का इस्तेमाल ज्यादा करता है। सुरंगों के नेटवर्क के इस्तेमाल में इसकी महारत को देखते हुए विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इसके लड़ाके इजरायल के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.