Select Date:

गाजा युद्ध में दो बार मोसाद को गच्‍चा देने में सफल रहा हमास का 'लादेन', हाथ मलती रह गई इजरायली सेना

Updated on 20-12-2023 01:31 PM
तेल अवीव: गाजा पट्टी में चल रही लड़ाई में इजरायल की सेना दो बार हमास कमांडर याह्या सिनवार को पकड़ने के एकदम करीब पहुंच गई थी। आईडीएफ सैनिक हाल के दिनों में दो बार गाजा में उस सुरंगों तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं, जहां उनको हमास नेता याह्या सिनवार के होने की खबर मिली थी। दोनों ही बार याह्या सैनिकों के पहुंचने से ठीक पहले निकलने में कामयाब रहा। आईडीएफ लगातार याह्या की तलाश में जुटी है, इस दौरान जुटाई गई खुफिया जानकारी से उसे पता चला है कि वह लंबे समय तक किसी एक स्थान पर रहने के बजाय एक से दूसरे स्थान पर आगे बढ़ रहा है।

हिब्रू मीडिया आउटलेट्स ने मंगलवार को सूत्रों के हवालें से बताया कि आईडीएफ ने सिनवार को पकड़ने के लिए मुख्य रूप से दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस और उसके आसपास अपनी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद लोगों के काफिले में छिपकर सिनवार दक्षिण की तरफ आ गया और फिलहाल खान यूनिस में छिपा हुआ है। सिनवार की खोज के दौरान सैनिकों ने हमास के सैन्य विंग के कमांडर मुहम्मद दीफ के एक ठिकाने का भी पता चलने की बात कही गई है।

6 दिसंबर को अपने घर में था सिनवार?

रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ को 6 दिसंबर को सिनवार के उसके खान यूनिस के घर में होने की सूचना मिली थी। आईडीएफ ने तलाशी ली तो वह वहां नहीं मिला। आईडीएफ का मानना है कि वह कुछ समय पहले ही वहां से निकला था। आईडीएफ का मानना है कि वह सिनवार के काफी करीब थी। हालांकि उसे सिनवार को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली, जबकि सिनवार के गाजा में होने की बात एक इजरायली बंधक ने भी कही थी। जिससे वह सुरंग में मिला था।

याह्या सिनवार 2017 से गाजा में हमास का चीफ है। 2017 में उसे इस्माइल हानिया की जगह चुना गया था। याह्या सिनवार का इजरायल के साथ एक अलग रिश्ता रहा है। सिनवार को 1989 में दो इजरायली सैनिकों और चार फिलिस्तीनियों के अपहरण और हत्या की योजना बनाने के लिए इजरायल में चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह 22 साल इजरायल की जेल में रहा है। 22 साल बाद उसे आईडीएफ सैनिक गिलाद शालित की रिहाई के बदले में इजरायल ने रिहा कर दिया गया था। इजरायल का कहना है कि 7 अक्टूबर के हमले के पीछे याह्या ही मास्टर माइंड है। ऐसे में इजरायल उसे हर हाल में पकड़ने की बात कह रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.