Select Date:

एक साल तक नहीं पहुंच पाएगा हंबनटोटा पोर्ट यहीं से हिंद महासागर में जासूसी करता है

Updated on 03-01-2024 02:31 PM

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है। श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाजों की एंट्री पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। चीन का जासूसी जहाज शियांग सेंग हॉन्ग 3 इस महीने के अंत में श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में आने वाला था।

पिछले दो साल के दौरान चीन के दो बड़े जासूसी जहाजों ने श्रीलंका के हंबनटोटा और कोलंबो बंदरगाहों पर लंगर डाला था। कोलंबो के डिफेंस स्टाफ कॉलेज के अटॉर्नी इंदिका परेरा का कहना है कि चीन के जासूसी जहाजों की श्रीलंका में आवाजाही और लंगर डालने के बारे में भारत कई बार विरोध दर्ज करा चुका है।

अमेरिका ने भी श्रीलंका को चेताया था। परेरा के अनुसार श्रीलंका ने भारत और अमेरिका की तरफ से कड़ी आपत्ति दर्ज कराने के बाद चीन के जहाजों पर रोक का कदम उठाया है।

जहाज हिंद महासागर क्षेत्र की मैपिंग करते हैं
चीन के जासूसी जहाज हिंद महासागर की मैपिंग के लिए श्रीलंका में लंगर डालते हैं। श्रीलंका के दक्षिण में हिंद महासागर के अथाह विस्तार में पेट्रोलियम, गैस और मिनरल के भंडार हैं। चीन इनका डेटा जमा करता है। जहाजों से डेटा सैटेलाइट के जरिए चीन पहुंचता है। वहां से डेटा को प्रोसेस करके नेवी को दिया जाता है।

समुद्र में पहुंच बढ़ाने का चीन का बड़ा गेम प्लान
चीन का पूर्वी क्षेत्र प्रशांत महासागर में खुलता है। शेष चीन का 70% हिस्सा लैंड लॉक है। हिंद महासागर के व्यापारिक और सामरिक क्षेत्र में चीन का गेम प्लान श्रीलंका और पाकिस्तान के ग्वादर के जरिए समुद्र में पहुंच बढ़ाना है। 2023 में चीन के 25 जासूसी शिप ने हिंद महासागर में लंगर डाले थे।

चुनावी साल में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे का बड़ा दांव
थिंक टैंक फैक्टम की उदिता देवप्रिया का कहना है कि ये राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे का चुनावी साल में भारत- अमेरिका को साधने का बड़ा दांव है। संभावना है कि वे अन्य देशों के जासूसी जहाजों की एंट्री पर भी बैन लगा दें। जिससे श्रीलंका को चीन की नाराजगी भी नहीं झेलनी पड़े।

पनडुब्बी के लिए गुप्त रूट का डेटा जुटा रहा चीन
चीन का शियांग सेंग हॉन्ग 3 जहाज इसी महीने श्रीलंका पहुंचने वाला था। ये जहाज 2021 में इंडोनेशिया में अपनी लोकेशन को ऑफ कर चीन की सेना को डेटा भेजते पकड़ा गया था। श्रीलंका के सामरिक विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के जासूसी जहाजों के बार-बार आने के दो मंसूबे हैं।

पहला- भविष्य के समुद्री युद्ध के लिए अपनी पनडुब्बियों (सबमरीन) के लिए समुद्र तल (सी बेड) के नक्शे तैयार करना। दूसरा- समुद्री खनिजों की पड़ताल करना। भारतीय समुद्री सीमा के करीब चीन ये सब रिसर्च के नाम पर कर रहा है।

समुद्र के 2 हजार मीटर तले पहाड़ी का सर्वे
बंगाल की खाड़ी से ऑस्ट्रेलिया तक 5 हजार किमी लंबी है नाइंटी ईस्ट रिजसमुद्र के भीतर बंगाल की खाड़ी से शुरू होने वाली ये नाइंटी ईस्ट रिज (पहाड़ी चोटी) उत्तर से दक्षिण तक लगभग 5 हजार किमी लंबी है। सतह से दो हजार मीटर नीचे ये पहाड़ी हिंद और प्रशांत महासागर को अलग भी करती है।इसके सर्वे और मैपिंग से चीन को सबमरीन वॉर फेयर में सीक्रेट सबमरीन रूट हासिल हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.