जयपुर में आज हनुमान बेनीवाल का प्रदर्शन, छात्र हुंकार महारैली में 1 लाख से अधिक युवा जुटने का दावा
Updated on
14-09-2023 01:28 PM
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल महारैली का आयोजन करेंगे। विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली इस छात्र हुंकार महारैली में 1 लाख से अधिक युवाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। महारैली की तैयारियों के लिए हनुमान बेनीवाल ने पिछले 10 दिनों में 8 अलग अलग जिलों में सभाएं की थी। जिलों में हुई सभाओं में हजारों की तादाद में युवा शक्ति शामिल हुई। हनुमान बेनीवाल की ओर से इस युवा शक्ति को जयपुर की महारैली में शामिल होने का आह्वान किया गया था।
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
राज्य सरकार ने इस वर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की ओर से छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। बेनीवाल का कहना है कि छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाकर राज्य सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है। सांसद ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की आड़ में छात्र शक्ति के अधिकार तथा उनकी स्वायत्तता पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया है।
प्रदेश के हर जिले से युवा आ रहे जयपुर
जयपुर में होने वाली छात्र हुंकार महारैली में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से छात्रों के समूह जयपुर आ रहे हैं। चूंकि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाए जाने से प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र नेता और उनके समर्थन सरकार से नाराज हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में छात्रों ने लगातार आंदोलन किया था। प्रदेशभर के आक्रोशित युवा महारैली में शामिल होने आ रहे हैं। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…