Select Date:

क्‍या 'एन‍िमल' में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल फैंस की ये थ्‍योरी तो दिमाग घुमाने वाली है!

Updated on 16-10-2023 03:17 PM
डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्‍म 'एनिमल' के फर्स्‍ट लुक टीजर ने हर किसी को दीवाना बनाया है। दो हफ्ते पहले आए रणबीर कपूर स्‍टारर इस फिल्‍म के टीजर के आख‍िर में बॉबी देओल की भी झलक दिखी। महज 7 सेकेंड में बॉबी देओल के अंदाज और अवतार ने कुछ ऐसा जादू चलाया है कि हर तरफ उनकी चर्चा है। सभी यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि आख‍िर फिल्‍म में उनका क्‍या रोल है। अब उन्‍होंने एक इवेंट में अपने किरदार के लिए कुछ ऐसा कहा है कि सोशल मीडिया पर फैंस की अलग थ्‍योरी चलने लगी है। सब कयास लगाने लगे हैं कि क्‍या बॉबी देओल इस फिल्‍म में नरभक्षी का किरदार निभा रहे हैं?

'एनिमल' इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा फिल्‍म में रश्‍म‍िका मंदाना और अनिल कपूर भी हैं। 'जागरण फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल' में पहुंचे बॉबी से फिल्‍म में उनके किरदार और टीजर में उनके लुक को लेकर सवाल किया गया। इस पर बॉबी ने कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्‍मत हूं कि मुझे 'एनिमल' जैसी फिल्‍म का हिस्‍सा बनने का मौका मिला है। मुझे संदीप का काम हमेशा से पसंद आया है। वह एकमात्र ऐसे डायरेक्‍टर हैं, जिन्‍होंने एक ही फिल्‍म दो बार (अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह) बनाई है और दोनों सफल रही हैं।'

टीजर में खुद को देखकर बॉबी देओल भी हैं दंग!

बॉबी आगे कहते हैं, 'मैंने पहले भी कहा है कि मैं अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहता हूं। मैं अपनी इमेज तोड़ना चाहता हूं।' फिल्‍म के टीजर में अपनी 7 सेकेंड की झलक को लेकर बॉबी कहते हैं, 'जब मैंने वो दरवाजा खोलने वाला शॉट किया, मैंने मॉनिटर को देखा तक नहीं। हम तब जल्‍दबाजी में थे। हमें काम खत्‍मक करना था। जब टीजर आया, तब मैंने भी वह शॉट पहली बार देखा और देखकर मैं भी दंग रह गया कि क्‍या ये मैं ही हूं?' बॉबी इस बात से बेहद खुश हैं कि दर्शकों और उनके फैंस को यह अंदाज पसंद आया है।

बॉबी बोले- मैं कुछ तो खा रहा हूं, फैन ने कहा- ये नरभक्षी तो नहीं बने हैं

बॉबी बात को आगे मजेदार और हंसी-मजाक वाले अंदाज में लेकर आगे बढ़ते हैं। वह बताते हैं कि सब यही जानना चाहते हैं कि वो उस शॉट में क्‍या क्‍या कर रहा हूं? एक्‍टर ने आगे कहा, 'मैं ये पक्‍के तौर पर तो अभी नहीं बता सकता, लेकिन हां मैं वहां कुछ तो जरूर खा रहा हूं।' बॉबी देओल के इस जवाब का वीडियो क्‍ल‍िप अब 'रेडिट' पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस पर कयास लगाते हुए कहा है, 'वांगा को चैन नहीं मिलता, जब तक कि वह कुछ खतरनाक न दिखाए। मुझे तो ऐसा लगता है कि फिल्‍म में बॉबी बाकी सारे एक्‍टर्स को खा जाएंगे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'उनका लुक और अंदाज देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्‍म में असली 'एनिमल' वहीं हैं और वो नरभक्षी हैं।'

टीजर में रणबीर कपूर के भी दिखे हैं दो अनूठे अवतार

बहरहाल, बॉबी का फिल्‍म में किरदार क्‍या है और वो उस वायरल शॉट में क्‍या खा रहे हैं, इसका पता तो तभी चलेगा जब फिल्‍म रिलीज होगी। फिलहाल, 'एन‍िमल' का पहला गाना 'हुआ मैं' भी रिलीज हो चुका है। इसमें रणबीर और रश्‍म‍िका के किसिंग सीन्‍स की खूब चर्चा है। टीजर में हमें रणबीर कपूर के भी दो अवतार दिखे हैं। पहले हिस्‍से में वो अपने पिता से लगातार थप्‍पड़ खा रहे हैं, जबकि उनका दूसरा अंदाज खूंखार और डरावना है। 'एनिमल' आगामी 1 दिसंबर को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.