क्या सोने में शुरू हो गया गिरावट का दौर? चांदी की कीमतें भी लुढ़कीं, जानिए भाव
Updated on
31-10-2023 02:54 PM
नई दिल्ली : यूएस फेड की बैठक (US Fed meeting) से पहले आज सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट देखने को मिली रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 156 रुपये गिरकर 61,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
फेड की बैठक से पहले प्रॉफिट बुकिंग
एचडीएफसी सिक्युरिटीज में कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा, 'सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते लगातार तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद अब भाव नीचे आ रहे हैं। यह एक कूल ऑफ इफेक्ट के चलते है। यह बुलियंस में कोई वीकनेस का संकेत नहीं है। बल्कि यूएस फेड की बैठक से पहले की प्रॉफिट बुकिंग है।'
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 317 रुपये की गिरावट के साथ 72,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
सोने की वैश्विक कीमतें
वैश्विक बाजार की बात करें, तो मंगलवार को सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.11 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसदी या 1.37 डॉलर की गिरावट के साथ 1994.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.43 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.70 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…