'रोज दिन यही पूछता है, एक्केगो सवाल आता है', अर्से बाद एयरपोर्ट पर लालू यादव जब हो गए फिर से गरम
Updated on
18-12-2023 01:29 PM
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव इंडी गठबंधन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने ये कहा कि 'इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे।' राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव भी साथ में ही दिल्ली गए हैं। लालू ने तो बहुत कुछ कहा लेकिन पत्रकारों के सवालों का तेजस्वी यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं, आपको वो वीडियो याद होगा जब एक पत्रकार पर भड़क कर लालू यादव ने कहा था कि 'दे देंगे दू मुक्का, नाच के गिर जाओगे... भाक्क'। वैसा तो नहीं लेकिन कुछ इसी अंदाज में लालू यादव एक बार फिर दिखे।
रोज यही सवाल पूछते हो- लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले यह बात कहा कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच एक पत्रकार ने पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक सवाल पूछ दिया। लालू को शायद ये सवाल बेतुका लगा और इसके बाद वो भड़क गए। दरअसल सवाल ये था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी। इस पर लालू बिफर गए और पत्रकार को झिड़क दिया। उन्होंने कहा कि 'रोज एक्केगो (एक ही) सवाल पूछते हो। आपको सिर्फ यही सवाल आता है क्या?' नीचे देखिए वो वीडियो...
जब अर्से बाद गरम दिखे लालू
पत्रकारों के बीच से पूछे गए एक सवाल पर लालू प्रसाद यादव का ये भड़कना कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद लालू क्लास लगाने के मूड में आ गए। उन्होंने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने कह दिया की अगली बार वही आएंगे! यह कोई सवाल होता है? आपको एक ही सवाल आता है? रोज यही सवाल पूछते हैं।' लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज में कहा कि 'फलाना बोल रहा है कि आएंगे… तो आओ! यही सवाल होता है क्या? इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'हम लोग बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इन लोगों (बीजेपी) को हटाएंगे।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…