Select Date:

होटल में गाना गाकर मुश्किल से कमा पाता था 5000, आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर, दौलत जानकर हक्के-बक्के रह जाएंगे

Updated on 02-09-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि अगर आपमें हुनर हो, कुछ करने का जज्बा हो और अपने काम को लेकर ईमानदारी हो। तो किसी न किसी रास्ते से सफलता आप तक पहुंच ही जाती है। कुछ साल पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर लोग लाखों कमा सकते हैं। आज देखिए, लोग रील्स और वीडियो बनाने में ही अपना करियर बना रहे हैं। यूट्यूब से लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। आज बात करेंगे एक ऐसे ही एक यूट्यूबर की, जिसने 5,000 रुपये से अपने करियर की शुरुआत की। और, कुछ ही सालों में करोड़ों की दौलत का मालिक बन गया। महंगी गाड़ियों से लेकर आलीशन घर.. बात कर रहे हैं भारत के टॉप यूट्यूबर्स में से एक भुवन बाम (Bhuvan Bam) की।

​होटल में गाना गाकर कमा लेते थे 5000 रुपये​

मूल रूप से गुजरात के वडोदरा के रहने वाले भुवन बाम सिंगर बनना चाहते थे। लेकिन, यह इतना आसान नहीं था। म्यूजिक में करियर बनाने के लिए वह गुजरात से दिल्ली चले आए। सिंगिग टीवी शो में एंट्री के लिए कई घंटों लाइन में लगते रहे। आश्चर्यजनक रूप से उनका नंबर कभी नहीं आया। अपना खर्च चलाने के लिए वह दिल्‍ली के छोटे कैफे और रेस्‍टोरेंट्स में गाना गाते थे। इससे बड़ी मुश्किल से वह महीने का 5,000 रुपये कमा पाते थे।

​ऐसे पलट गई किस्मत​

रेस्टोरेंट में गाना गाने से कुछ हो नहीं पा रहा था। हालांकि, संघर्ष के दिनों में काम के बाद जो वक्त बचता, उसमें वह एक पेरोडी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाला करते थे। साल 2015 में भुवन बाम ने BB Ki Vines चैनल की शुरुआत की। हालांकि इस चैनल की शुरुआत भी अचानक ही हुई । दरअसल उस वक्त कश्मीर में भीषण बाढ़ आई थी। भुवन समाचार देख रहे थे। एक रिपोर्टर ने कश्मीर की बाढ़ में अपना घर और बेटा खो चुकी एक महिला से पूछा उसे कैसा लग रहा है। इस असंवेदनशील सवाल से भुवन को काफी गुस्सा आया। उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो बनाया और अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। भुवन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। भारत-पाकिस्तान हर जगह उनके इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद भुवन के एक यूट्यूबर के तौर पर नई शुरुआत हो गई। इसके बाद भुवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

​26.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स​

भुवन बाम के यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स पर 26.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भुवन अब सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं है, बल्कि सेलिब्रिटी बन चुके हैं। यूट्यूब से निकलकर वो ओटीटी, शॉर्ट फिल्म, फिल्म कर रहे हैं। भुवन अब अपने एक्टिंग, सिंगिंल स्कील को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियोज़ भी रिलीज़ किए हैं।

​जितने चाहने वाले उससे कई गुना कमाई​

भुवन बाम ने यूट्यूब से अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, भुवन बाम की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर से अधिक यानी करीब 122 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा यूट्यूब और विज्ञापनों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक है। अपना मकान तो है ही। उनके पास मोटर गाड़ियों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.