मुंह छिपाया और रेफरी ने दे दिया रेड कार्ड, फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है फुटबॉल का प्रेस्टियानी रूल?
Updated on
20-06-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह से रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को पराग्वे और तुर्की के बीच खेले गए ग्रुप-डी के एक मुकाबले के दौरान पराग्वे के स्टार खिलाड़ी मिगुएल अल्मिरोन को इस नए नियम के तहत सीधे रेड कार्ड का सामना करना पड़ा। इस तरह अल्मिरोन फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें मुंह ढकने के अपराध में मैदान से बाहर भेजा गया है।
मुंह ढकने पर दिखाया रेड कार्ड
यह पूरी घटना मैच के पहले हाफ के इंजरी टाइम की है। मिडफील्ड के पास एक फाउल होने के बाद पराग्वे के अल्मिरोन और तुर्की के मर्ट मुल्डुर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान अल्मिरोन ने मुल्डुर से कुछ कहते हुए अपने हाथ से मुंह को पूरी तरह कवर कर लिया। मुल्डुर ने तुरंत इस बात का विरोध किया और ऑन-फील्ड अंपायर इवान बार्टन से इसकी शिकायत की। रेफरी बार्टन ने बिना देर किए वीडियो रिव्यू की मदद ली और नियमों के तहत अल्मिरोन को सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इसी साल हुई थी शुरुआत
दरअसल, फीफा ने आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों द्वारा की जाने वाली नस्लीय और भेदभावपूर्ण टिप्पणियों पर लगाम लगाने के लिए इस सख्त नियम को जोड़ा है। इस नियम की शुरुआत इसी साल फरवरी में खेले गए एक चैंपियंस लीग मैच से जुड़ी है जहां बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी ने रियल मैड्रिड के ब्राजीलियाई स्टार विनीसियस जूनियर पर कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करने के लिए अपनी जर्सी से अपना चेहरा ढक लिया था। इसी घटना के बाद इस नियम का नाम प्रेस्टियानी नियम रखा गया।
मुंह छिपाने पर लगाई गई रोक
फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने इस नए नियम का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा, 'बात बहुत सीधी है, अगर आपके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो बात करते समय आपको मुंह ढकने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी मुंह छिपाकर कुछ ऐसा कहता है जिसके परिणाम नस्लीय या आपत्तिजनक हो सकते हैं तो उसे निश्चित रूप से रेड कार्ड मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में यही माना जाएगा कि खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कहा है जो उसे नहीं कहना चाहिए था।'
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…