वो मर गया लेकिन उसके मोबाइल ने पहुंचा दिया मर्डर करने वाले तक, दरभंगा का हैरान कर देने वाला कांड
Updated on
25-08-2023 01:25 PM
दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के कंसी गांव मे एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पूनाराम (36 वर्ष) के रूप में की गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर स्थानीय सिमरी थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को डीएमसीएच भेज दिया। जांच के दौरान परिजनों की निशानदेही के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए एक युवक शंकर पासवान के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
आरोपी के पास मिला मृतक का मोबाइल फोन
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक पूनाराम कल शाम से ही गायब था। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रात को कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने शंकर पासवान के घर से कुछ दूर आगे एक ऑटो रिक्शा में उसके शव को पड़ा देखा। फिर परिवार वालों को ग्रामीणों ने खबर दी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सिमरी थाना को खबर भिजवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी।
गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर पूनाराम की गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया हैं। सिमरी थाना की पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए गांव के तीन युवकों शंकर पासवान, रोहित यादव और गौरी यादव को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शंकर पासवान के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिवार वालों के बताए जाने के आधार पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…