Select Date:

IIT के 2 स्टूडेंट्स सुसाइड मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई : कहा छात्रों को समझाएं एग्जाम में अच्छे मार्क्स आएं लेकिन जीवन में यही जरूरी नहीं

Updated on 02-02-2024 12:27 PM

IIT के दो स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार 1 फरवरी को सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा- IIT स्टूडेंट्स को यह समझाने की कोशिश करें कि एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना जरूरी है लेकिन जीवन में यही सबसे ज्यादा जरूरी नहीं। कोर्ट ने कहा कि बेस्ट परफॉर्मेंस के दबाव के आगे झुके बिना भी अपना बेस्ट दिया जा सकता है।

मामले की सुनवाई जस्टिस रजनीश भटनागर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने पर जोर देना चाहिए। इससे जब वो अपने स्टूडेंट लाइफ में होगें तो उन्हें हर चुनौती का सामना करने करने का कॉन्फिडेंस मिलेगा।

दरअसल IIT- दिल्ली के दो SC कैटेगरी के स्टूडेंट्स ने पिछले साल सुसाइड कर लिया था। इसके बाद स्टूडेंट्स के माता-पिता ने इंस्टीट्यूट पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए थे और इसके खिलाफ FIR दर्ज की थी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट से निष्पक्ष जांच के लिए आदेश देने की मांग की भी थी।

स्टूडेंट्स पर एग्जाम में पास होने का दबाव था

पुलिस ने इस मामले पर इन्वेस्टिगेशन करने के बाद कहा कि इंस्टीट्यूट में जातिगत भेदभाव के कोई सबूत नहीं मिले है लेकिन यह पाया गया कि स्टूडेंट्स कई विषयों में फेल हो रहे थे और उन पर एकेडमी में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव था।

कोर्ट में जस्टिस भटनागर ने कहा स्टूडेंट्स के माता-पिता ने जो आरोप लगाए है, उनकी पुष्टि नही हो सकी इसलिए जातिगत भेदभाव के मामले में किसी भी प्रकार की जांच के लिए आदेश नही दिया जा सकता।

जरूरत की खबर- बच्चों को कैसे बचाएं डिप्रेशन से, बच्चे में दिखें ये बदलाव तो हों सचेत

हर साल IIT और कोटा से स्टूडेंट्स के सुसाइड की दसियों कहानियां आती हैं। बच्चों का मनोबल इतना कमजोर हो गया है कि अपने करियर में मामूली हार को वो जिंदगी की हार मान बैठते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में स्टूडेंट्स की सुसाइड के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ा कारण है पेरेंट्स की तरफ से बच्चों पर दबाव। इसके अलावा बेहद कॉम्पिटिशन भी स्टूडेंट्स की सुसाइड की एक बड़ी वजह है। 


सुप्रीम कोर्ट बोला-स्टूडेंट्स की सुसाइड के लिए पेरेंट्स जिम्मेदार:वे बच्चों पर दबाव डालते हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.