Select Date:

फ्रांस में रोके गए 300 भारतीयों की सुनवाई शुरू इनमें 11 नाबालिग 25 दिसंबर को आगे सफर की मंजूरी मिल सकती है

Updated on 25-12-2023 01:24 PM

फ्रांस में शुक्रवार रात UAE से निकारागुआ जा रहे एक प्लेन को मानव तस्करी के शक में रोक लिया गया। इसमें 303 भारतीय मौजूद थे, जो फिलहाल फ्रांस की हिरासत में हैं। मामले की 4 जजों के सामने सुनवाई शुरू हो गई है, जो 2 दिन तक चलेगी। इसके बाद अदालत फैसला करेगी कि उन्हें आजाद किया जाएगा या फिर हिरासत को आगे बढ़ाया जाना है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 303 में से 11 भारतीय नाबालिग हैं, जिनके माता-पिता उनके साथ नहीं हैं। वहीं, न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में सवार ज्यादातर भारतीय पंजाब और गुजरात के बताए गए हैं। ये लोग निकारागुआ से अमेरिका में घुसना चाहते थे।

मामले को लेकर एक रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी गई है। रविवार रात न्यूज एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि रोके गए पैसेंजर्स को सोमवार 25 दिसंबर को आगे के सफर की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, वो कहां जाएंगे, इसकी जानकारी फ्रेंच अथॉरिटीज ने नहीं दी है।

जज करेंगे फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक- सोमवार शाम तक सभी 303 लोगों से बातचीत पूरी हो जाएगी। इसके बाद चार जजों का पैनल सरकार के नुमाइंदों से बातचीत करेगा। फिर यह तय किया जाएगा कि इन लोगों को कब यात्रा की मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि, ये लोग कहां जाएंगे, इसका फैसला सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर रोजाना लोगों से मुलाकात कर रहे भारतीय अधिकारी
फ्रांस ने सभी लोगों के लिए एयरपोर्ट पर ही रहने और खाने की व्यवस्था की है। बच्चों की पढ़ाई के लिए एड-होक ट्यूटर रखे गए हैं। यहां रोज भारत के अधिकारी उनसे मुलाकात कर रहे हैं। फ्रांस में विदेशी नागरिकों को 4 दिन से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकते हैं। इसके लिए जज से परमिशन लेनी पड़ती है, जो उनकी हिरासत को 8 दिन बढ़ा सकते हैं।

हालांकि गंभीर मामलों में हिरासत का वक्त 24 दिन भी किया जा सकता है। वहीं, फ्रांस ने फ्लाइट ऑपरेट कर रहे प्राइवेट जेट के क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ की है। इसके बाद उन्हें आजाद कर दिया गया है।

जांच पूरी होने तक उड़ान नहीं
पेरिस पुलिस ने भी इस एयरक्राफ्ट को रोके जाने की पुष्टि की थी। इसके मुताबिक एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी तब तक फ्रांस की पुलिस एयरक्राफ्ट को नहीं छोड़ेगी।

प्लेन ने दुबई से टेकऑफ किया था और यह निकारागुआ के किसी हिस्से में उतरने वाला था। अब फ्रांस की इंटेलिजेंस एजेंसी और पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

प्राइवेट कंपनी का चार्टर एयरक्राफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एयरक्राफ्ट को वार्टी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका है, वो रोमानिया की चार्टर कंपनी का है। वाट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल और टेक्निकल मेंटेनेंस के लिए इसका उतरना पहले से तय था। लैंडिंग के कुछ देर बाद ही पुलिस की कई गाड़ियां यहां पहुंचीं और एयरक्राफ्ट को कब्जे में ले लिया।

फ्रांस की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक यह A340 एयरक्राफ्ट है। रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस ने इस प्लेन को कुछ लोगों के लिए बुक किया था। मामले की जांच कर रहे एक अफसर ने कहा- हमें शक है कि इन भारतीयों को सेंट्रल अमेरिका में किसी जगह ले जाया जाना था। यह भी मुमकिन है कि इनमें से कुछ लोग कनाडा जाना चाहते हों।

फिलहाल, सभी पैसेंजर्स को रिसेप्शन हॉल में रखा गया है। पुलिस ने कहा- जांच पूरी होने तक हम इन्हें बेहतर सुविधाएं देंगे।

अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले करीब 97 हजार भारतीय गिरफ्तार
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले करीब 97 हजार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये आंकड़ा एक साल यानी अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 का है।

US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन डेटा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 96,917 भारतीयों में से 30,010 भारतीय US-कनाडा बॉर्डर पर पकड़े गए। वहीं, 41,770 भारतीय US-मेक्सिको बॉर्डर पार करते समय गिरफ्तार हुए।

अमेरिकी सांसद जेम्स लैंकफोर्ड ने संसद में कहा- पिछले एक साल में लगभग 45,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार की है। इन भारतीयों को अपने देश में डर महसूस होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.