Select Date:

के कविता के खिलाफ ED की चार्जशीट पर सुनवाई आज:10 मई को दायर की थी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में BRS नेता समेत 5 आरोपी

Updated on 14-05-2024 11:58 AM

भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में के कविता समेत 5 आरोपी हैं।

ED और CBI के मामलों के लिए स्पेशल जज कावेरी बावेजा इस चार्जशीट को देखेंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत 200 पेज की चार्जशीट दायर की थी।

ED ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। कविता 14 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली शराब नीति मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी। CBI ने मामले में 17 अगस्त 2022 को FIR दर्ज की। इसके बाद ED ने 22 अगस्त 2022 को इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIR दर्ज की।

दिल्ली शराब नीति केस में ED की 7वीं चार्जशीट
सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में के कविता, गोवा में AAP के प्रचार को देखने वाली कंपनी चैरियट प्रोडक्शन मीडिया प्रा. लि. के 3 कर्मचारी दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार, चनप्रीत सिंह और एक न्यूज चैनल इंडिया एहेड का कर्मचारी अरविंद सिंह के नाम हैं।

दिल्ली शराब नीति केस में ED की तरफ से दायर ये 7वीं चार्जशीट है। इस मामले में अब तक अरविंद केजरीवाल, के कविता समेत 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है।

याचिका में दावा- जांच एजेंसियों के पास एक भी सबूत नहीं
कविता ने अपनी जमानत याचिका में कहा- ED का पूरा केस PMLA की धारा 50 के तहत अप्रूवर, गवाहों या सह-आरोपी के बयानों पर टिका है। एजेंसियों के पास एक भी ऐसा दस्तावेज नहीं है जो इन बयानों की पुष्टि करता हो।

ऐसा एक भी सबूत नहीं है जो यह साबित करता हो कि मैं अपराध में शामिल हूं। मेरी गिरफ्तारी अवैध है क्योंकि PMLA की धारा 19 का पालन नहीं किया गया है। कविता ने यह भी कहा कि न तो नकद लेन-देन के आरोप साबित हुए, न ही कोई धन का पता चला है।गिरफ्तारी के आदेश में लिखे गए अपराध केवल दिखावा हैं।

दिल्ली शराब घोटाले में के कविता का नाम कब आया?
दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयान में के. कविता के नाम लिया था।

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ने विजय नायर के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। AAP ने इस पैसे का इस्तेमाल गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में किया।

फरवरी 2023 में CBI ने कविता के अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया। ED ने भी बुच्ची बाबू से पूछताछ की थी। फिर ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी 'इंडोस्पिरिट्स' को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली।

पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.