Select Date:

फ्रांस में छुट्टियां मना रहे पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की भारी बेइज्‍जती, पत्‍नी के सामने अफगानी ने दी जमकर गालियां

Updated on 05-06-2023 07:12 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा इस समय भले ही सेना प्रमुख न हो लेकिन वह हमेशा खबरों में बने रहते हैं। ताजा मामला एक वीडियो का है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने बाजवा अपनी पत्‍नी के साथ नजर आ रहे हैं। यहां पर कोई शख्‍स उनके साथ दुर्व्‍यवहार कर रहा है। इस शख्‍स को बाजवा को काफी भद्दी गालियां देते हुए सुना जा सकता है। बाजवा पिछले साल नवंबर में रिटायर हो गए थे और उनकी जगह पर उनके करीबी रहे जनरल असीम मुनीर को नया आर्मी चीफ बनाया गया था।


'मैं अब आर्मी चीफ नहीं हूं'
वीडियो पाकिस्‍तान के जर्नलिस्‍ट वकास ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्‍होंने बताया है कि वीडियो रविवार का है और एनेसी, फ्रांस का है जहां पर बाजवा अपनी पत्‍नी के साथ मौजूद हैं। वकास ने लिखा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि पाकिस्‍तान के पूर्व सेना प्रमुख बाजवा के साथ इस तरह का बुरा बर्ताव किया जा रहा है। वकास ने मांग की है कि इस मसले को फ्रांस के सामने राजनयिक तौर पर उठाया जाए। वकास की मानें तो बाजवा अपने परिवार के साथ यहां पर छुट्टियां मनाने आए हैं और ऐसे में उन्‍हें अकेले छोड़ देना च‍ाहिए।

बाजवा बोले-पुलिस बुला लो
इस वीडियो में एक शख्‍स जो अफगानिस्‍तान का लगता है वह बार बाजवा को अफगानिस्‍तान में जेहाद के लिए जिम्‍मेदार ठहरा रहा है। इस पर बाजवा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अब पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ नहीं हैं। बाजवा उस शख्‍स को सलाह देते हैं कि उसे पुलिस को बुला लेना चाहिए। वह शख्‍स भी उनकी बात दोहराता है और उन्‍हें काफी गंदी गालियां देने लगता है।
6 साल रहे सेना प्रमुख
बाजवा पहली बार नवंबर 2016 में पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ बने थे। साल 2019 में तत्‍कालीन पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद वह 63 साल की उम्र में नवंबर 2022 में पाकिस्‍तान सेना रिटायर हुए। बाजवा ऐसे समय में रिटायर हुए थे जब देश में आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई थी। कई लोगों उनके कार्यकाल को राजनीतिक दखलंदाजी के तौर पर देखते हैं। वो मानते हैं कि बाजवा ने इस तरह से दखलदांजी कि सेना के अंदर ही फूट पड़ गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.