पीएम मोदी की यात्रा से पहले यूएई में भारी बारिश, अहलान मोदी पर खराब मौसम का असर, फीका पड़ सकता है कार्यक्रम
Updated on
13-02-2024 02:38 PM
अबू धाबी: पीएम मोदी मंगलवार को यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। 14 फरवरी को अबू धाबी में वह BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को पीएम मोदी को यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए 'अहलान मोदी' (अरबी में मोदी का स्वागत) कार्यक्रम को संबोधित करना है। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया है। खराब मौसम के कारण पूरे यूएई में रात भर बारिश और बिजली की चमक देखी गई। बारिश के चलते कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के कारण पूरे देश में ट्रैफिक जाम और जलभराव देखा गया।
अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में इस कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। इससे जुड़े एक अधिकारी ने खुलासा किया कि मौसम के कारण लोगों की संख्या को 80,000 से घटाकर 35,000 करना पड़ा है। 60 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। लेकिन बारिश के बाद अब इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों समेत 35,000 से 40,000 लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 से ज्यादा बसें चलेंगी, जिसमें 1000 से ज्यादा स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थल पर सहायता करेंगे।
बारिश के बाद अलर्ट
भारी बारिश, ओलावृष्टि, गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के कारण पूरे यूएई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। यूएई में गति सीमा तय कर दी गई है। यूएई में लगभग 35 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं जो यूएई का सबसे बड़ा जातीय समुदाय है। यह देश की आबादी का 35 फीसदी है। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में 700 से ज्यादा सांस्कृतिक कलाकारों की एक प्रदर्शनी शामिल है, जो भारतीय कलाओं की विशाल विविधता को जीवंत करती है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…