Select Date:

यमन में गरीबों को बांटी जा रही थी मदद, पहुंचे इतने ज्यादा लोग कि मच गई भगदड़, 78 लोगों की मौत

Updated on 20-04-2023 08:07 PM
सना : यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। वित्तीय सहायता बांटने करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हूती के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हूती की ओर से संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग इकट्ठा हुए थे और तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई।

मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। हूती के टीवी चैनल 'अल-मसीराह' के अनुसार, बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहर अल-मारौनी ने बताया कि हादसे में 78 लोग मारे गए और घायलों में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हूती विद्रोहियों ने स्कूल को घेरा

हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा। हूती की ओर से संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ चश्मदीदों ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि भीड़ को काबू में करने के लिए हूती विद्रोहियों ने हवा में गोलियां चलाईं।

विस्फोट से फैल गई दहशत

लोगों ने बताया कि गोली संभवतः बिजली के तार में लगी और उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि इससे दहशत फैल गई और लोगों ने भगदड़ मचानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कुछ वीडियो में एक बड़े परिसर के भीतर जमीन पर पड़े शवों को और उनके आसपास लोगों को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। यमन में 2014 में संघर्ष शुरू हुआ था जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.