हेमा मालिनी और प्रकाश कौर, सौतन जो कभी नहीं बनीं सहेली! 44 साल बाद भी धर्मेंद्र की बीवियों में है कोल्ड वॉर
Updated on
16-10-2024 12:55 PM
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने अपने पति को कभी तलाक नहीं दिया। धर्मेंद्र की दूसरी बीवी हेमा मालिनी हैं, जिनसे उन्होंने कथित तौर पर धर्म बदलकर शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा और प्रकाश ने 44 साल बीत जाने के बाद भी आज तक एक-दूसरे को नहीं देखा। ना ही हेमा ने धर्मेंद्र के घर में कदम रखा। दोनों के बीच एक अनकही तकरार है, जो बिन बोले ही कई साल से चली आ रही है।
Hema Malini ने एक बार खुलासा किया था कि वो कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं। वो बस उससे खुश थीं, जो भी धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के बाद उन्हें दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि वो धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कुछ नहीं बोलतीं, लेकिन उनका बहुत सम्मान करती हैं।
हेमा मालिनी आज अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वो क्लासिकल डांस में भी माहिर हैं। उन्हें फैंस आज भी प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। हेमा ने जब धर्मेंद्र से शादी की, तब वो मुश्किल दौर से गुजरी थीं। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं और ना ही उनकी पहली बीवी से मिलीं। वो मुंबई में रहती हैं। उनके साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना भी हैं।
किसी को परेशान नहीं करना चाहतीं हेमा
पत्रकार-फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी की लिखी हेमा की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में इस बारे में बात की गई है। उन्होंने धर्मेंद्र के घर ना जाने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था, 'मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ भी किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई, जैसा कि कोई भी पिता करता है। मुझे लगता है कि मैं इससे खुश हूं। आज मैं एक कामकाजी महिला हूं और मैं अपनी गरिमा बनाए रखने में सक्षम हूं, क्योंकि मैंने अपना जीवन कला और संस्कृति को समर्पित कर दिया है।'
सौतन प्रकाश कौर का करती हैं सम्मान
एक्ट्रेस ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पहली पत्नी का कितना सम्मान करती हैं। उन्होंने बोला था, 'मैंने कभी प्रकाश के बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां तक कि मेरी बेटियां भी धरम जी के परिवार का सम्मान करती हैं।' मालूम हो कि धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। धर्मेंद्र और हेमा के दो बच्चे ईशा और अहाना हैं।
प्रकाश कौर और हेमा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं मिले, लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि धर्मेंद्र से शादी से पहले उनकी मुलाकात प्रकाश से हुई थी। हेमा की बेटी ईशा भी सौतेली मां से मिल चुकी हैं और पापा के घर भी जा चुकी हैं, जब अभय देओल के पिता अजीत की तबीयत खराब हो गई थी। तब प्रकाश ने ईशा को आशीर्वाद भी दिया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…