इधर ED ने कुर्क की राज कुंद्रा की संपत्ति, उधर वकील ने कहा- उनके खिलाफ तो कोई केस ही नहीं बनता
Updated on
18-04-2024 05:34 PM
शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले की जांच के तहत की गई है। ED सिंगापुर के फर्म वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कथित घोटाले में मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। राज कुंद्रा की संपत्ति की जब्ती पर अब उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बयान दिया है। उनका कहना है कि राज कुंद्रा के खिलाफ इस जांच में कोई मामला ही नहीं बनता है।
ईडी ने गुरुवार को जहां राज कुंद्रा की संपत्ति को कुर्क किए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी को शक है कि राज कुंद्रा इस अपराध से हुई कमाई के लाभार्थी हैं।
'राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई केस नहीं बनता'
'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, 'हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे। अपने मुवक्किल की स्वतंत्रता और संपत्ति की रक्षा के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक कदम उठाएंगे। पहली नजर में मेरे मुवक्किल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है।'
'हमें ED की जांच और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा'
वकील ने आगे कहा, 'हमें माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरा मानना है कि जब हम प्रवर्तन निदेशालय के सामने अपनी बात निष्पक्ष तौर पर रखते हैं तो जांच एजेंसियां भी हमें न्याय दे सकती हैं। हमें निष्पक्ष जांच पर भरोसा है। हम जरूरत पड़ने पर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।'
ED को शक 6600 करोड़ रुपये की हुई मनी लॉन्ड्रिंग
ईडी के ट्वीट के मुताबिक, राज कुंद्रा की कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू स्थित एक फ्लैट है, जो इस वक्त शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर है। इसके अलावा पुणे में एक बंगला है और उनके नाम पर कुछ इक्विटी शेयर शामिल हैं। ED का आरोप है कि वेरिएबल टेक ने निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न का वादा कर 80,000 बिटकॉइन जमा किए। कंपनी ने इसे विदेश में संपत्ति खरीदने के लिए नौ फर्मों के जरिए 6,606 करोड़ रुपये का फंड डायवर्ट किया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…