Select Date:

इधर बैंक अकाउंट हुआ खाली, उधर छोड़कर चली गई गर्लफ्रेंड! 'अनुपमा' के 'टीटू' अमर सिंह ने सुनाई दर्द की दास्‍तान

Updated on 30-04-2024 04:43 PM
राजन शाही का पॉप्युलर सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी में तो नंबर-1 है ही। साथ ही इसकी कास्ट भी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहती। टीटू का रोल निभा रहे कुंवर अमर सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है। जिस तरह शो में ये प्यार के लिए तरस रहे हैं। कुछ वैसा ही हाल इनका असल जिंदगी में हुआ है। जिस तरह वनराज इन्हें डिंपी का हाथ नहीं दे रहे क्योंकि उनकी आमदनी का कोई ठिकाना नहीं। ठीक वैसे ही एक बार जब इनके पास पैसे नहीं थे तो गर्लफ्रेंड ने ही पल्ला झाड़ लिया था।

कुंवर अमर सिंह ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड और ब्रेकअप के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने इसके बारे में कभी बात नहीं की क्योंकि मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी देना पसंद नहीं है। हालांकि अब मैं मूव ऑन कर चुका हूं। बात कोविड-19 के बाद की है। जब मेरा ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह पैसों की दिक्कत थी। मैं आर्थिक संकट से जूझ रहा था।'

पैसे नहीं थे तो अमर सिंह को गर्लफ्रेंड छोड़ गई

कुंवर ने कहा, 'पैसों के कारण हुए ब्रेकअप हुआ तो पहले मुझे विश्वास नहीं हो रहा था क्योंकि मैंने केवल ऐसा सुना था, लेकिन जब मैंने इसका सामना किया, तो भरोसा ही नहीं हुआ। तभी मुझे एहसास हुआ, कि चाहे आप कोई भी हों, चाहे आप कितने भी फेमस क्यों ना हों। जब पूरी दुनिया तबाह हो गई थी। आपके पास पैसों की किल्लत थी। जिन लोगों ने कभी कहा था कि वह मेरे हैं, उन्होंने ही सालों का रिश्ता तोड़ दिया था और मेरी लाइफ से चले गए थे।'

कुंवर अमर सिंह का ब्रेकअप के बाद हाल

कुंवर अमर सिंह ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी। वह बोले, 'इस चीज का मुझ पर बहुत बड़ा असर हुआ था। मैं कभी नहीं रोया लेकिन उस समय मैं रो रहा था। मैं अपने माता-पिता के पास गया और उनसे कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है। ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि वह चली गई थी, बल्कि सच्चाई एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा था। लेकिन मुझे इस सच को अपनाना पड़ा कि किसी को परवाह नहीं होगी। जब तक आप समाज का एक मजबूत हिस्सा नहीं बनेंगे, एक प्रभाव नहीं डालेंगे, आपको आगे बढ़ते रहना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.