इधर तापसी पन्नू की शादी और संगीत का वीडियो वायरल, उधर एक्ट्रेस बोलीं- अब जिंदगी के हर पल का आनंद लेना है
Updated on
04-04-2024 05:19 PM
तापसी पन्नू की शादी हो चुकी है। उन्होंने होली से ठीक पहले 23 मार्च को बॉयफ्रेंड मैथियास बो से गुपचुप शादी कर ली। अब तक इस शादी को लेकर सिर्फ चर्चाओं का दौर था, लेकिन बुधवार को शादी समारोह से लेकर संगीत सेरेमनी तक के वीडियोज सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियोज वायरल हो रहे हैं। तापसी और मैथियास ने उदयपुर में परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच शादी की। हालांकि, अभी तक तापसी ने शादी को लेकर कोई सार्वजनिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन उनका नया इंटरव्यू जरूर आ गया है, जिसमें वह यह कह रही हैं कि जीवन के इस मोड़ पर अब वह काम के अलावा भी अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।
तापसी पन्नू ने 'Elle' को यह इंटरव्यू दिया है। हालांक, इसमें भी उन्होंने शादी को लेकर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है। बीते साल शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में नजर आईं तापसी कहती हैं, 'मुझे लगता है मेरी प्रोफेशनल चॉइस काफी हद तक मेरे टाइम वैल्यू से प्रेरित है। मैं हमेशा यही ध्यान रखती हूं कि मैं जिस भी प्रोजेक्ट को साइन कर रही हूं, वो मेरे समय के लिए सही है या नहीं। मैं काम के अलावा भी अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं।'
टॉप पर पहुंचने की होड़ में नहीं उलझना चाहतीं तापसी
'पिंक' से 'थप्पड़' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में अपना दम दिखाने वाली तापसी आगे कहती हैं, 'मैं अब से कई साल तक अपनी फिल्मोग्राफी को संजोकर रखना चाहूंगी। इसलिए मैं किसी भी ऐसी चीज में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती, जिससे मेरी कोई अच्छी याद ना बने। आपके आस-पास हमेशा ऐसे लोग होते हैं, जिनके पास आपसे कम या ज्यादा हैं, लेकिन टॉप पर पहुंचने की होड़ में हम भूल जाते हैं कि कोई भी टॉप पर नहीं है।'
जीवन का आनंद लेना चाहती हूं: तापसी पन्नू
दिल्ली में पैदा हुईं 36 साल की तापसी ने इंटरव्यू में बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि अब वह जिंदगी का आनंद लेना चाहती हैं। वह कहती हैं, 'मैंने महसूस किया है कि काम के अलावा भी मुझे जिंदगी का आनंद लेना है। ठीक है अगर मैं बड़ी नहीं बनी, पर मैं अपने जीवन के हर दिन को खुशी के साथ जीना चाहती हूं।'
तापसी पन्नू और मैथियास की शादी का वायरल वीडियो
बहरहाल, तापसी की ये बातें इसी ओर इशारा करती हैं कि वह शादी के बाद अब वर्कलाइफ बैलेंस पर ध्यान देना चाहती हैं। मैथियास के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर तापीस की शादी के दो-तीन वीडियोज वायरल हैं। इनमें से एक वरमाला का है, जहां वह डांस करते हुए स्टेज पर मैथियास के पास पहुंचती हैं, जो शेरवानी में खड़े हैं। मैथियास अपनी दुल्हनिया का हाथ थामते हैं, उन्हें स्टेज पर लाते हैं और फिर दोनों गले मिलते हैं।
तापसी पन्नू की संगीत सेरेमनी का वायरल वीडियो
तापसी की शादी की सेरेमनी 20 मार्च से ही शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी के भी दो वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें से एक में तापसी अपनी बहन शगुन के साथ डांस कर रही हैं। जबकि दूसरे में मैथियास के साथ रूमानी हो रही हैं। इस शादी में अनुराग कश्यप, पावेल गुलाटी, अभिलाष थपियाल के साथ ही 'हसीन दिलरुबा' की राइटर कनिका ढिल्लों भी पहुंची थीं।
तापसी की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी की झोली में आगे 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है, जिसमें वह विक्रांत मैसी और सनी कौशल के साथ ही जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'वो लड़की है कहां?' और 'खेल-खेल में' है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…