यहां बारातियों का स्वागत पान से नहीं बल्कि हेलमेट से हुआ, हर जगह क्यों है इस शादी की चर्चा
Updated on
27-11-2023 02:00 PM
छपरा : बिहार के छपरा में एक शादी समारोह की काफी चर्चा हो रही। ऐसा इसलिए क्योंकि इस विवाह कार्यक्रम में शामिल बारातियों का स्वागत हेलमेट देकर किया गया। इस कदम के जरिए खास मैसेज देने की भी कोशिश की गई है। मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन का है। यहां रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार की बेटी की शादी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बेटी की शादी में आए बारातियों के बीच हेलमेट वितरण किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश देने की कोशिश हुई। शादी में हुई इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे।
बीजेपी सांसद सिग्रीवाल ने की तारीफ
शादी में पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने भी इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। सड़क सुरक्षा को लेकर ही बाराती पक्ष से आए हुए युवाओं को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के हाथों हेलमेट प्रदान किया गया। हेलमेट देने के बाद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बाद में सड़क सुरक्षा को लेकर अपना पक्ष रखा।
बीजेपी सांसद ने खुद दिए बारातियों को हेलमेट
सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिस तरह से हेलमेट वितरण किया गया काफी सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इप्टा भेल्दी के सदस्यों की ओर से जो हेलमेट वितरण कराया गया उसे काफी सार्थक माना जा सकता है। इस विवाह समारोह में इप्टा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से वीरेंद्र बिहारी नागेंद्र निराला, वकील राय, वकील राज, नवीन कुमार, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, पूर्व प्राचार्य परमात्मा प्रसाद, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय शामिल हैं।
जानिए शादी में कौन हुआ शामिल
पूर्व मुखिया रमेश राय की भतीजी की शादी में आम लोगों से लेकर खास लोगों ने शिरकत की। जिसमें बिहार के कला और सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र राय, जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, मनोरमा कुमारी, जिला पार्षद अमित सिंह शामिल हुए। बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश यादव, भेल्दी थाना के पूर्व थाना अध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई वरिष्ठ लोग शामिल हुए।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…