Select Date:

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 200 रॉकेट दागे:टॉप कमांडर की मौत के बाद किया हमला, कुछ दिन पहले दी थी जंग की धमकी

Updated on 05-07-2024 03:05 PM

ईरान-समर्थक संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन ने गुरुवार को यहूदी देश पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया है। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि कुछ मिसाइलें लेबनान से उनके इलाके में गिरीं। इनमें से कई को रोक दिया गया। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्लाह ने ये हमला अपने एक टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए किया है।

दरअसल, इजराइल ने बुधवार को दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर (हज्ज अबू निमाह) मारा गया था। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की थी।

इस हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि IDF हिजबुल्लाह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगी।

गोलन हाइट्स में ड्रोन हमले के बाद आग लगी
हिजबुल्लाह की तरफ से हमला होते ही गाजा की सीमा के पास नहल ओज इलाके में सायरन बजने लगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, गोलन हाइट्स में आग लग गई। इसके बाद रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास रह रहे लोगों को घरों से बाहर निकाला। फिलहाल फायर फाइटर्स की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

कुछ दिन पहले अमेरिका में यात्रा के दौरान गैलेंट ने कहा था कि हम लेबनान को पाषाण युग में भेज सकते हैं। वहीं, इलाके में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी है। हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने इजराइली एयरपोर्ट और साइप्रस पर हमले की धमकी दी है।

हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने मंगलवार (4 जून) को कहा था कि लेबनान-इजराइल बॉर्डर पर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। अगर इजराइली सेना लेबनान तक पहुंची तो हम उसकी सीमा के अंदर तबाही मचा देंगे।

लेबनान से जंग के आसार, उत्तरी इजराइल से लोगों को निकाला जा रहा
इजराइल में एक और मोर्चे पर जंग के आसार बनते दिख रहे हैं। उत्तरी इजराइल में हिजबुल्लाह के हमले बढ़ने के बाद कई हिस्सों को खाली करा लिया गया है। वहां के लोगों को दक्षिण इजराइल के होटलों में भेजा गया है। हिजबुल्लाह के बड़े हमले की आशंका को देखते हुए इजराइली लोगों ने अपने घरेलू बंकरों में भोजन, पानी और अन्य चीजें जमा करना शुरू कर दी हैं।

इजराइली राष्ट्रीय बिजली ग्रिड के अधिकारी शॉल गोल्डस्टीन ने कहा कि अगर उत्तर में युद्ध होता है तो हम बिजली का वादा नहीं कर सकते। उनके बयान से इजराइल में जनरेटर की बिक्री बढ़ गई है। गाजा युद्ध के बाद इजराइल में जनरेटर आयात बढ़ा है। यह पहले के 5% से बढ़कर अब 25% हो गया है। अधिकांश आयात अमेरिका और ब्रिटेन से हो रहा है।

कौन है हिजबुल्लाह संगठन?
हिजबुल्लाह शब्द का अर्थ पार्टी ऑफ गॉड है। यह संगठन खुद को शिया इस्लामिक पॉलिटिकिल, मिलिट्री और सोशल ऑर्गनाइजेशन बताता है। हिजबुल्लाह लेबनान का ताकतवर ग्रुप है। अमेरिका और कई देशों ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।1980 की शुरुआत में लेबनान पर इजराइल के कब्जे के दौरान इसे ईरान की मदद से बनाया गया था। 1960-70 के दशक में लेबनान में इस्लाम की वापसी के दौरान इसने धीमे-धीमे जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं। ऐसे तो हमास सुन्नी फिलिस्तीनी संगठन है, जबकि ईरान के सपोर्ट वाला हिजबुल्लाह शिया लेबनानी पार्टी है, लेकिन इजराइल के मुद्दे पर दोनों संगठन एकजुट रहते हैं। 2020 और 2023 के बीच, दोनों गुटों ने इजराइल के साथ UAE और बहरीन के बीच समझौते का विरोध किया था।

गाजा में फैली त्वचा संबंधी खतरनाक बीमारियां, डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे चपेट में
इजराइली सेना (IDF) के हमलों में अब तक 37,953 लोगों की मौत हुई हैं। IDF के आदेश के बाद गाजा के 23 लाख फिलिस्तीनी आए दिन यहां से वहां भटकने के लिए मजबूर हैं। गंदी परिस्थितियों के चलते 1.50 लाख से अधिक बच्चे त्वचा संबंधी खतरनाक बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं।

मध्य गाजा के डेर एल-बलाह कैंप में रहने वाले एक परिवार का कहना है कि हम रेत पर सोते हैं। बच्चों के शरीर पर सफेद और लाल रंग के चकते हो गए, दिनभर खुजली हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.